मेट्रो से सफर करना सस्ता और आरामदायक है। सस्ता होने के बाद भी अगर टिकट पर छूट मिल जाए, तो इससे अच्छा और क्या होगा। हाल ही, में मध्यप्रदेश के इंदौर में मेट्रो की सुविधा शुरू हुई है। मेट्रो शुरू होने के बाद पहले हफ्ते में यात्रियों को फ्री में सफर करने का मौका मिला। इसमें यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए 1 भी रुपये खर्च नहीं करने पड़ रहे थे। वहीं अब यात्रियों के लिए नया ऑफर शुरू किया गया है। इसमें यात्रियों को टिकट पर छूट मिल रही है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मेट्रो टिकट पर मिल रही छूट के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर आप भी इंदौर मेट्रो से पहली बार सफर करने जा रहे हैं, तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी पता होनी चाहिए।
टिकट पर क्यों मिल रहा है 75 प्रतिशत छूट
यात्री मेट्रो से सफर करते रहें, इसके लिए टिकट पर छूट दी जा रही है। रविवार के दिन इंदौर मेट्रो की फ्री यात्रा की सेवा खत्म हो गई थी। लेकिन जैसे ही फ्री यात्रा की सुविधा खत्म हुई, मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या भी कम हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 80 प्रतिशत यात्रियों की संख्या मेट्रो की फ्री सेवा खत्म होने के बाद घट गई थी। जिसके चलते अधिकारियों ने भी मेट्रो टिकट पर छूट का फैसला लिया है। अब यात्री 75 प्रतिशत की छूट से इससे यात्रा कर पाएंगे।मेट्रो पर स्कैनर मशीनोंभी लगी होती हैं, जहां से आपको टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
अब यात्री कितने रुपये में कर सकते हैं यात्रा?
यात्रियों की संख्या अचानक कम होते देख, यह फैसला लिया गया है कि हर हफ्ते छूट की दरों में बदलाव होगा। पहले 75 प्रतिशत की छूट मिल रही है। उसके बाद उसे 50 प्रतिशत कर दिया जाएगा। धीरे-धीर 25 प्रतिशत और इसके बाद सभी छूट खत्म हो जाएगी। इससे यात्रियों को मेट्रो की अहमियत और इससे सफर करने की आदत लग जाएगी।
देवी अहिल्या बाई होल्कर टर्मिनल (गांधी नगर) से अगर आप मेट्रो ले रहे हैं और वीरांगना झलकारी बाई स्टेशन तक यात्रा कर रहे हैं, तो इसका किराया 30 रुपए तय किया गया है। लेकिन 75 प्रतिशत की छूट की वजह से इस टिकट के लिए आपको 5 से 8 रुपये तक टिकट पर खर्च करना होगा।
इसे भीप पढ़ें-दिल्ली मेट्रो स्टेशनों से रोज करती हैं सफर तो नया सिक्योरिटी चेकिंग नियम जान लें, लंबी लाइन में नहीं लगना होगा अब आपको
मेट्रो में सफर करने वाले ध्यान रखें
भले ही आपको मेट्रो में सफर के दौरान कितनी भी छूट मिल रही हो, लेकिन सुरक्षा को लेकर कोई भी छूट नहीं मिल रही है। सामान चेकिंग से लेकर फिजिकल चेकिंग तक हर तरह की सुरक्षा व्यवस्था में आपको अधिकारियों का साथ देना होगा। इसके साथ ही पहले फ्री यात्रा के दौरान आपको टिकट की जरूरत नहीं पड़ती थी। लेकिन अब आने-जाने की दोनों तरफ की टिकट आपको लेनी होगी। ध्यान रखें किमेट्रो के एक स्टेशन पर रुकने का समयलगभग 2 से 3 मिनट का होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik,ani
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों