15 अगस्त को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था पर पूरी नजर रखी जा रही है। किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए हर संभव सुविधा की तैयारी की गई है। परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। अब लोग ग्राउंड के चारों ओर वाहन, ठेलियां व रेहडियाें नहीं ले जा सकते।
यह प्रतिबंध भीड़ को देखते और सुरक्षा व्यवस्था को बनाएं रखने के लिए किया गया है। इसके अलावा दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन वाहनों को लेकर भी नए नियम जारी किए गए है। जिसमें कुछ वाहनों को दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी।
15 अगस्त के दिन लाल किले के आसपास की ये 8 सड़कें बंद रहेंगी
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार लाल किले के आसपास यातायात प्रतिबंध रहने वाला है। सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले के आसपास की अगर इन सड़कों से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको वापस रास्ता बदलना पड़ सकता है। ये रास्ते इस प्रकार है।
- नेताजी सुभाष मार्ग- दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक सुबह 10 बजे तक यात्रा प्रभावित रहेगी।
- लोथियन रोड- जीपीओ दिल्ली से चट्टा रेल से गुजरने वाले यात्री भी 10 बजे के बीच यात्रा करने से बचें।
- एस.पी. मुखर्जी मार्ग- एच.सी. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक यात्रा बाधित रहेगी।
- चांदनी चौक रोड- फाउंटेन चौक से लाल किला तक
Traffic Advisory
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 12, 2024
In view of #IndependenceDay celebrations, traffic restrictions will be effective for general public and commuters. Kindly follow the advisory.#DPTrafficAdvisorypic.twitter.com/0z2ZuVqEDG
- निषाद राज मार्ग- रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक
- एस्प्लेनेड रोड और इसका लिंक रोड नेताजी सुभाष मार्ग तक है
- रिंग रोड- राजघाट से आईएसबीटी तक भी यात्रा प्रभावित रहेगी।
- आउटर रिंग रोड- आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर (सलीमगढ़ बाईपास) के बीच सफर कर रहे लोगों को भी यात्रा में मुश्किल होगी। क्योंकि यह सड़कें बंद रहेंगी।
15 अगस्त पर किन वाहनों को दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री?
स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते और सुरक्षा व्यवस्था बनाएं रखने के लिए 15 अगस्त के दिन भारी परिवहन वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 14 अगस्त यानी आज शाम 5 बजे से 15 अगस्त गुरुवार दिन 12 बजे तक किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
स्वतंत्रता दिवस रंगोली डिजाइअगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, ani
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों