Delhi Metro Time On Independence Day: 15 अगस्त के दिन दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल जारी, जानें स्वतंत्रता दिवस पर कितने बजे से मिलेगी पहली मेट्रो

भारत देश इस बार 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसको लेकर जगह तैयारियां एक महीने पहले से ही शुरू कर दी गई थी। 15 अगस्त के दिन बड़ी संख्या में लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होते हैं। इस भीड़ को नियंत्रित करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती होती है। साथ ही, इस खास मौके पर आतंकी संगठन विरोधी तत्व देश को किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए जगह-जगह पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी जाती है।
लोग जगह-जगह घूमने जाते हैं और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी जाती है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। इसे लेकर ही हर साल दिल्ली मेट्रो सेवा में भी बदलाव होता है। यह यात्रियों की सुरक्षा और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर लिया जाता है।
अगर आप दिल्ली मेट्रो से 15 अगस्त के दिन यात्रा करने वाले हैं, तो आपको टाइम के बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए।
15 अगस्त के दिन कितने बजे से चलेगी मेट्रो?
DMRC की आधिकारिक सोशल पोस्ट के अनुसार 15 अगस्त पर यात्री सुबह 4 बजे से ही सफर कर पाएंगे। दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएंगी। हर दिन मेट्रो सेवा लगभग हर स्टेशन से सुबह 6 बजे शुरू हो जाती है। लेकिन 15 अगस्त पर आप 4 बजे से ही यात्रा कर पाएंगे।
इसे भी पढ़ें- Delhi Metro: अब वन दिल्ली ऐप पर भी ऐसे खरीद सकते हैं मेट्रो टिकट
15 अगस्त पर कौन सा मेट्रो स्टेशन रहेगा बंद
DMRC की पोस्ट के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी मेट्रो स्टेशन पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा।
METRO SERVICES TO COMMENCE AT 04:00 AM ON INDEPENDENCE DAY
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 13, 2024
To facilitate the public to attend the Independence Day ceremony on Thursday, 15th August 2024, the Delhi Metro will commence its services at 04:00 AM on all its…
स्वतंत्रता दिवस पर कितने घंटे में मिलेगी मेट्रो
ध्यान रखें कि भले ही मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएगी। लेकिन सभी लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर ही ट्रेनें चलेंगी। सुबह 4 बजे से 6 बजे तक मेट्रो के मिलने का समय 15 मिनट होगा। 6 बजे के बाद मेट्रो ट्रेनें पूरे दिन अपने हर दिन के समय के अनुसार यानी 2 से 3 मिनट के समय वाले सामान्य तरीके से मिलेंगी।
इसे भी पढ़ें- मोबाइल से ऐसे काटे मेट्रो टिकट, लाइन में लगने का झंझट होगा खत्म
लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर रूल
लाल किला, जामा मस्जिद और चांदनी चौक मेट्रो स्टेशनों पर उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों को वैध सरकारी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। जो लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे हैं उनके पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी निमंत्रण कार्ड होगा।
जैसे आपको स्टेशनों पर फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड जैसी चीजें दिखानी जरूरी होंगी। इसे दिखाने के बाद ही आपको इन मेट्रो स्टेशन से बाहर जाने और अंदर आने की अनुमति मिलेगी।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।