भारतीय रेल लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई तरह के टूर पैकेज लाता है। इन पैकेज के जरिए घूमना सुविधाजनक होने के लिए साथ-साथ सेफ्टी के लिए भी अच्छा होता है। लेकिन भारतीय रेल ने बच्चों के लिए भी खास व्यवस्था की है।
इसकी मदद से आप अपने बच्चों को इन जगहों पर घुमाने का प्लान कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी 2 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने बच्चों को घुमाने ले जा सकते हैं।
नेशनल रेल म्यूजियम
छोटे बच्चों को ये जगह बहुत पसंद आएगी। इसके लिए आप टिकट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। 11 एकड़ से भी ज्यादा जगह में फैली ये जगह भारतीय रेलवे की 166 वर्षों से अधिक की शानदार विरासत को दर्शाता है। बच्चे यहां मस्ती करने के साथ-साथ भारतीय रेल के इतिहास को भी समझ पाएंगे। यहां इलेक्ट्रिक इंजन, गाड़ियां, बख्तरबंद ट्रेनें (armored trains) जैसी कई चीजों को देखने का मौका मिलेगा।
- कहां स्थित है ये नेशनल रेल म्यूजियम- ये नई दिल्ली के चाणक्यपुरी क्षेत्र में है। आप यहां खान मार्केट मेट्रो स्टेशन से आ सकते हैं।
- समय- ये म्यूजियम मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुला रहता है।
- टिकट बुक- आप भारतीय रेल की अधिकारी वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको सबसे पहले आपको डेट सिलेक्ट करना है।(IRCTC से Tour Package कैसे बुक करें)
- इसके बाद आप बच्चों की संख्या का चयन करके, सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे।
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपको तस्वीर में नजर आ रहा है पेज नजर आएगा।
- इस तरह आप प्राइस जानने के बाद टिकट बुक कर सकते हैं।
- टिकट का स्क्रीनशॉट या इसे डाउनलोड करके रख लें।
रामोजी फिल्म सिटी टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए ट्रेन आप हर बुधवार को ले सकते हैं।
- यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है, जिसमें आपको रामोजी फिल्म सिटी के साथ-साथ हैदराबाद की फेमस जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 9999 रुपये हैं। ट्रेन में 3AC कोच में आपको सफर करने का मौक मिलेगा।
- अगर आप बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको अलग से 8799 रुपये चार्ज देना होगा।
- हालांकि मात्र 9999 रुपये में 6 दिनों का ट्रिप प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
- इसमें ट्रेन की टिकट, होटल और खाने का खर्चा शामिल है।(दिल्ली से हो रही है IRCTC के इन पैकेज की शुरुआत)
- पैकेज के लिए टिकट बुक आप IRCTC की अधिकारिक वेबसाइट से कर सकते हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।यहां क्लिक करें-
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों