Top hill stations around panchkula: दिल्ली का पड़ोसी राज्य हरियाणा एक से एक खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के लिए पूरे भारत में फेमस है। जैसे- कुरुछेत्र, महाभारत युद्ध के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। इसी तरह गुरुग्राम, हिसार और सोनीपत भी किसी न किसी वजह से पूरे भारत में फेमस शहर माना जाता है।
पंचकूला भी हरियाणा का एक फेमस शहर है। यह शहर धार्मिक महत्व के साथ-साथ अन्य कई कारणों की वजह से भी चर्चित रहता है। हिमाचल प्रदेश के पास में होने चलते यहां का मौसम भी काफी सुहावना रहता है।
अगर आप भी आने वाले दिनों में पंचकूला किसी काम से या घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको पंचकूला के आसपास मौजूद कुछ बेहतरीन हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं। पंचकूला के आसपास स्थित इन बेहतरीन और मनमोहक हिल स्टेशन को आप वीकेंड में ट्रेवल डेस्टिनेशन बना सकते हैं।
पंचकूला के आसपास में स्थित सबसे खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो सबसे पहले परवाणू का नाम जरूर शामिल रहता है। हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियों में मौजूद यह हिल स्टेशन प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत है।
समुद्र तल से करीब 7 सौ मीटर से भी अधिक ऊंचाई पर परवाणू में किसी भी मौसम में घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। परवाणू में आप टिम्बर ट्रेल, फलों के बाग़, गुरुद्वारा नाडा साहिब, पिंजौर गार्डन और कैक्टस गार्डन जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Winter Travel: सर्दियों में हिल स्टेशन घूमने का प्लान है तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, सफर होगा मजेदार
यह विडियो भी देखें
हिमाचल प्रदेश में स्थित खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन का जिक्र होता है, तो कसौली का नाम जरूर शामिल रहता है। पंचकूला के पास होने के चलते यहां कई लोग वीकेंड में पार्टी करने पहुंच जाते हैं।
हिमालय की हसीन वादियों में मौजूद कसौली हनीमून डेस्टिनेशन के लिए परफेक्ट प्लेस माना जाता है। ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने कसौली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। कसौली में आप क्राइस्ट चर्च, सनसेट प्वाइंट, मॉल रोड, मंकी पॉइंट, श्री बाबा बालक नाथ मंदिर और गोरखा फोर्ट जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश के सोलन में मौजुस बड़ोग एक बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है। पंचकूला के पास में होने के चलते यहां अक्सर लोग घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। बड़ोग प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।
बड़ोग यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल कालका शिमला रेलवे का एक स्टेशन है। आपको बता दें कि बड़ोग में स्थित सुरंग नंबर 33 भारत की सबसे डरावनी जगहों से एक है। बड़ोग में आप चूर चांदनी चोटी, Dolanji बोन मोनास्ट्री और सुकेती फोस्सिल पार्क जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर मौजूद नाहन एक बेहद ही खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन है। यहां मौजूद ऊंचे-ऊंचे पहाड़, देवदार के पेड़, घने जंगल और झील-झरने खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं।
नाहन एक ऐसा हिल स्टेशन भी माना जाता है, जहां बहुत कम भीड़ होती है। यह खूबसूरत शहर प्रकृति के काफी करीब माना जाता है। अगर आप शांत वातावरण में घूमने पसंद करते हैं, तो फिर आपको नाहन जरूर पहुंचना चाहिए। नाहन में आप हब्बान वैली, रेणुका झील, गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब और मिनी चिड़ियाघर जैसी बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। नाहन में आप ट्रेकिंग और हाईकिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: New Year Celebration: नैनीताल की भीड़-भाड़ से दूर इन खूबसूरत और शांत जगहों पर न्यू ईयर को करें सेलिब्रेट
इन हिल स्टेशन के अलावा पंचकूला के आसपास कुछ ऐसे और भी हिल स्टेशन मौजूद है, जिन्हें आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- करीब 46 किमी की दूरी पर मौजूद नालागढ़ हिल स्टेशन, करीब 66 किमी की दूरी पर मौजूद सोलन, करीब 98 किमी की दूरी पर मौजूद चैल हिल स्टेशन और करीब 74 किमी की दूरी पर मौजूद कंडाघाट को एक्सप्लोर करने पहुंच सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।