Holi Special Tour Packages: यात्रियों के लिए खुशखबरी, IRCTC ने कर दिया है होली स्पेशल टूर पैकेज लाइव

भारतीय रेलवे त्योहारों के दौरान खास टूर पैकेज लॉन्च करता है, जिससे यात्री अपने परिवार के साथ आरामदायक यात्रा का आनंद ले सकें। त्योहारों पर छुट्टियां मिलने के कारण लोग घूमने की योजना बनाते हैं, और इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे इन पैकेजों को डिजाइन करता है। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सुविधाओं का खास ध्यान रखा जाता है। रेलवे के टूर पैकेज में यात्रा, भोजन, रहने की व्यवस्था और गाइडेड टूर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। लेकिन ध्यान रखें कि हर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं एक जैसी नहीं होती। यह यात्रियों के बजट और जरूरतों के अनुसार किफायती और सुविधा को देखते हुए बनाई जाती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे के होली टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
जयपुर से शुरू हो रहे टूर पैकेज
(image credit- irctc official website)
- इस पैकेज में आपको अजमेर, जयपुर, पुष्कर और उदयपुर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 11 मार्च को ही हो जाएगी।
- यह 4 रात और 5 दिनों का टूर पैकेज है, इसलिए होली आप राजस्थान में ही मना पाएंगें।
- राजस्थान की होली भी शानदार होती है, इसलिए आपको यहां मजा आएगा।
- पैकेज में आपको बस से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस - अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको 16850 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 11330 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10435 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 8740 रुपये है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
इसे भी पढ़ें-TTD Online Tickets: तिरुमला वैकुंठ एकादशी दर्शन के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू, जानें क्या है सही तरीका
शिर्डी दर्शन करने जाएं
(image credit- irctc official website)
- इस बार की होली आप साईं बाबा की नगरी में मना सकते हैं।
- पैकेज की शुरुआत चेन्नई, जोलारपेट्टई और काटपाडी से होगी।
- यह 3 रात और 4 दिनों का टूर पैकेज है, जिसकी शुरुआत 12 मार्च को हो जाएगी।
- पैकेज फीस - अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको 5500 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3630 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 3440 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 3010 रुपये है।
इसे भी पढ़ें-Budget Tour Packages: शुरू हो रहे हैं ये धमाकेदार टूर पैकेज, बिना देर किए कर लें टिकट बुक
द्वारका और सोमनाथ कर आएं दर्शन
- पैकेज की शुरुआत हैदराबाद, कल्याण, पुणे, सिकंदराबाद और सोलापुर से होगी।
- पैकेज में आपको वडोदरा, अहमदाबाद, द्वारका और सोमनाथ घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 12 मार्च को हो जाएगी। यह 7 रात और 8 दिनों का टूर पैकेज है।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस - अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको 26350 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 25820 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19950 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।