ट्रेन टिकट बुक करते समय उम्र गलत डाल दी है, तो जानें कैसे कर सकते हैं ठीक

नाम, उम्र, यात्रा की तारीख, या स्टेशन कोड जैसी जानकारी गलत डालना एक आम समस्या है। जल्दबाजी में लोगों से यह गलती हो जाती है। लेकिन गलत जानकारी के साथ यात्रा करना आपको भारी पड़ सकता है। 

 
tip to change age in confirmed irctc train ticket

कई बार यात्रियों द्वारा गलती से ट्रेन बुकिंग करते समय गलती हो जाती है। कई बार लोग ट्रेन टिकट गलत दिन पर बुक कर देते हैं, तो कई बार नाम गलत हो जाता है। लेकिन इससे भी बड़ी बात यह है कि कई बार लोग उम्र गलत डाल देते हैं। अगर आपकी उम्र 35 साल है और आपने गलती से 60 साल डाल दिया है, तो इससे आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

जब से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा लोगों को मिली है, इससे ट्रेन से यात्रा करना बहुत ज्यादा आसान हो गया है। लेकिन टिकट बुकिंग में गलती करने पर इसे खुद से सुधार करना उनके लिए मुश्किल हो जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ट्रेन टिकट बुक करते समय उम्र गलत भरने पर इसे कैसे ठीक कर सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

उम्र गलत हो जाए तो क्या आप नहीं कर पाएंगे यात्रा?

train ticket age

भारतीय रेल के टिकट बुकिंग को लेकर कुछ नियम है। इसे आप बदल नहीं सकते। अगर आपने उम्र, नाम या जेंडर गलत भर दिया है, तो इसे ठीक करने का कोई ऑप्शन नहीं है। इसे आप ऑनलाइन ठीक नहीं कर सकते हैं। इससे आपके पास बस एक ही उपाय है कि आपको टिकट कैंसिल करनी होगी। क्योंकि अगर आपने उम्र ज्यादा लिखकर टिकट बुक कर ली है, तो आपको इसका जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।

उम्र गलत हो जाए तो क्या करें

Change age in IRCTC ticket

अगर आप टिकट कैंसिल नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि आपको डर है कि वापस कंफर्म सीट नहीं मिलेगी, तो एक उपाय कर सकते हैं। गलत उम्र को ठीक करने के लिए आप नजदीकी स्टेशन पर जाएं। यहां आप चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर से मुलाकात करें। यहांट्रेन से जुड़ी सभी जानकारीआप जान सकते हैं। उन्हें अपनी परेशानी बताएं और टिकट का प्रिंट आउट साथ लेकर जाएं। आपकी बात सुनने के बाद वह टिकट पर स्टांप लगा देंगे, इससे आपका टिकट मान्य हो जाएगा। हालांकि, यह भी हो सकता है कि चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर आपकी टिकट में सुधार को लेकर मना भी कर सकते हैं।

  • इसके अलावा आप IRCTC की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं और समस्या का समाधान पूछ सकते हैं। वे आपको सलाह दे सकते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।
  • आप चाहें, तो ट्रेन में बैठने से पहले यात्रा टिकट परीक्षक (TTE) से संपर्क भी कर सकते हैं और उन्हें अपनी गलती के बारे में पहले ही बता सकते हैं। अगर गलती मामूली है, तो वह इसे अनदेखा कर देंगे।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP