Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

ट्रेन के S2 और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें

अगर आप हर रोज ट्रेन से ट्रैवल करते हैं, तो आपको ट्रेन के कोच से जुड़ी कुछ जानकारी का जरूर पता होना चाहिए।   
Updated:- 2024-02-27, 18:14 IST
difference between s and s coach

ट्रेन में सफर करना बेहद आरामदायक होता है। इसलिए रोजाना ट्रेन से लाखों यात्री ट्रैवल करते हैं। लेकिन आज भी कई लोग हैं, जो ट्रेन के डिब्बों के बारे में पूरी जानकारी नहीं रखते हैं। इसकी वजह से उन्हें कई बार फाइन भी भरना पड़ जाता है।

ऐसा तब होता है जब डिब्बों का नंबर एक जैसा हो। जैसे कि S2 और 2S इस नंबर को देखने के बाद लोगों को लगता है कि ये दोनो सेम ही है। इसी गलती की वजह से लोग गलत डिब्बे में चढ़ जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

S2 और 2S कोच में अंतर 

s in train mean

भले ही यह नंबर आपको एक जैसे लग रहे हों, लेकिन ये दोन ही कोच अलग-अलग है। S2 का मतलब स्लीपर डिब्बे से होता है। यह ट्रेन के सबसे सस्ते डिब्बों में से एक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस कोच में ट्रैवल करने वाले यात्री कम पैसे में कहीं भी यात्रा कर सकते हैं। S1, S2, S3 से लेकर S11 तक के डिब्बे स्लीपर कोच के होते हैं। इसमें टिकट का प्राइस अन्य डिब्बे के मुकाबले सस्ता होता है।  (इन मोस्ट लक्ज़ीरियस ट्रेन में तय करें सफर)

स्लीपर डिब्बों में आपको सोने की सीट मिलती है। इसमें एक तरफ 6 सीटें और दूसरी तरफ 2 सीटें होती है। इस तरह स्लीपर डिब्बे की पहचान की जाती है। जबकि 2S कोच स्लीपर डिब्बे से पूरी तरह से अलग होता है। 

इसे भी पढ़ें- रेलवे के ये पांच नियम आपके बहुत आ सकते हैं काम

 

कैसा होता है 2S कोच

s in train means

2S एक स्लीपर डिब्बे से बिल्कुल अलग कोच होता है। इसकी तुलना आप स्लीपर डिब्बे से नहीं कर सकते। 2S का मतलब सेकंड सीटिंग से है। इसमें आप सोकर ट्रैवल नहीं कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी सीटें एक चेयर की तरह बनी होती है।

इसमें सफर करने वाले लोग केवल बैठ कर ही यात्रा कर सकते हैं। यह सिटिंग क्लास का सबसे सस्ता कोच होता है। अगर आप इस डिब्बे में जाएंगे, तो आपको नजर आएगा इसमें एक रो में 6 सीटें हैं और सभी सीटें एक दूसरे के आमने-सामने हैं, जैसे एक रेस्टोरेंट में होता है। इस तरह आप 2S और S2 कोच की पहचान कर सकते हैं। इस ट्रेन में कम दूरी की यात्रा करने वाले लोग सफर करते हैं, क्योंकि ये सीटें आरामदायक नहीं होती। 

इसे भी पढ़ें-  क्या आप जानते हैं ट्रेन के आखिरी डिब्बे के पीछे " X " का निशान क्यों होता है ?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik, Wiki

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।