Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:47 AM IST

ट्रेन के EC और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, जानें

जिस तरह से ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए लोअर बर्थ, अपर बर्थ और साइड लोअर बर्थ जैसी सीटें बनाई गई हैं। ठीक उसी तरह ट्रेन में कोच को भी डिवाइड किया गया है। इससे लोग आप अपने बजट के हिसाब से सस्ती और महंगी टिकट बुक कर पाते हैं। 
Updated:- 2024-11-25, 13:40 IST
image

ट्रेन से यात्रा करना लंबी दूरी के लिए आरामदायक होता है। कम बजट वालों के लिए यह सबसे अच्छा साधन है। फ्लाइट की टिकट का प्राइस बहुत ज्यादा महंगा होता है, इसलिए एक आदमी प्लेन से जाने का खर्च नहीं उठा सकता। लेकिन ट्रेन से आप अपने पूरे परिवार के साथ कम खर्च में लंबी दूरी की यात्रा कर लेते हैं। रेलवे परिवहन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तरह-तरह के ऐप भी लॉन्च किए जाते हैं। जिसकी मदद से वह ट्रेन के लाइव लोकेशन और ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऑनलाइन टिकट बुक करते समय यात्रियों को परेशानी होती है।

ऐसा इसलिए, क्योंकि वेबसाइट या एप पर ट्रेन कोच के नाम अलग तरह से लिखे होते हैं, जिससे यात्रियों को कोच समझने में दिक्कत होती है। ऐसे ही लोगों को EC और 3AC कोच में अंतर नहीं समझ आता। क्योंकि ये दोनों ही कोच एसी कोच है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस कोच के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

ट्रेन में EC कोच का क्या मतलब है?

EC

ट्रेन में EC का मतलब एग्जीक्यूटिव क्लास होता है। इसे आप 3AC को छोटा वर्जन समझ सकते हैं। क्योंकि यह भी AC कोच ही होता है। लेकिन इसमें आपको सोकर यात्रा करने को नहीं मिलेगा। इस कोच में यात्री केवल बैठ कर यात्रा कर सकते हैं। यह अंदर से शताब्दी ट्रेनों की तरह सीसी (चेयर कार) की तरह ही दिखती है। लेकिन इसमें थोड़ा अंतर है।  एग्जीक्यूटिव क्लास में सीट दो-दो सीट के हिसाब से है।

इसमें एक तरफ दोनों तरह 2-2 सीटों का जोड़ा मिलेगा। इसमें भले ही आप सो नहीं सकते, लेकिन सीटों को नीचे की तरफ कर सकते हैं। साथ ही, इसमें पैरों के पास अच्छी जगह भी होती है, इसलिए आप पैर फैला भी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- ट्रेन के S2 और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें


ट्रेन में 3AC कोच का क्या मतलब है?

3AC

इस कोच में टिकट बुक करना आपको EC के मुकाबले महंगा पड़ेगा, क्योंकि इसमें आपको सोने की जगह मिलती है। इसमें चेयर की तरह सीट नहीं होती। इसमें नॉर्मल ट्रेनों की तरह सीट होती है, लेकिन यह AC कोच होता है। इसमें आपको सोते समय तकिए चादर की भी सुविधा मिलती है। लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। 

इसे भी पढ़ें- रेलवे के ये पांच नियम आपके बहुत आ सकते हैं काम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, quara

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।