दिल्ली से उदयपुर लगभग 11 घंटे का सफर है, लेकिन यह तब है जब आप अपनी गाड़ी से सफर करते हैं। ट्रेन से सफर करने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगता और आप बिना किसी परेशानी के अपने लोकेशन पर पहुंच भी जाएंगे। दिल्ली के लोगों को उदयपुर जाना इसलिए पसंद है, क्योंकि यहां घूमने का खर्च ज्यादा नहीं आता। लेकिन जो लोग परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें ट्रिप प्लान करने में परेशानी होती है। अपने शहर से दूसरे शहर में घूमने का प्लान बना रहे लोगों को रहने से लेकर खाने तक की सभी तैयारियां खुद करनी पड़ती है। लेकिन अगर आप इस झंझट से बचना चाहते हैं, तो आप टूर पैकेज से घूमने जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दिल्ली से उदयपुर टूर पैकेज
image credit- irctc official website
- इस पैकेज में आपको उदयपुर की फेमस जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 20 फरवरी से हो जाएगी। इसके बाद आप हर गुरुवार यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज का नाम DELHI TO UDAIPUR RAIL TOUR PACKAGE है। आप नाम सर्च करके भी इसके बारे में जानकारी पढ़ सकते हैं।
- पैकेज में ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
पैकेज फीस
- पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 9,840 रुपये है।
- दो लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 8,435 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज फीस 8,200 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7,780 रुपये है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- इस पैकेज में आप 3AC कोच और स्लीपर कोच दोनों ही पैकेज से आप यात्रा कर पाएंगे।
- दोनों पैकेज की फीस अलग-अलग है।
- पैकेज में घूमने के लिए बस मिलेगी।
- उदयपुर में 1 रात के लिए होटल मिलेगा।
- 2 दिन नाश्ता मिलेगा।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंगकर सकते हैं।
पैकेज फीस में शामिल नहीं हैं ये सुविधाएं
- यात्रा में ट्रेन का भोजन शामिल नहीं है
- स्मारकों पर प्रवेश टिकट का खर्च अलग से लगेगा।
- दोपहर का भोजन और रात का खाने का खर्च अलग होगा।
- होटल में पर्सनल कोई भी सुविधा लेने पर अलग से पैसे देने होंगे।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंआप ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों