Vande Bharat train to Ayodhya:पूरे परिवार के साथ अयोध्या में श्री राम के दर्शन करने का प्लान बना रहे लोगों इस समय घूमने का प्लान बना सकते हैं। क्योंकि, बच्चों के समर वेकेशन में आप आराम से 1 या 2 दिन का ट्रिप प्लान करके वापस आ सकते हैं। इस तपती गर्मी में आप अगर आरामदायक सफर चाहते हैं, जिसमें आपको अयोध्या पहुंचने में ज्यादा समय न लगे, तो आप वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का प्लान बनाएं। वंदे भारत ट्रेन से सफर करने पर आपको ऑफिस से छुट्टी लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से अयोध्या जा रही वंदे भारत ट्रेन के टिकट प्राइस से लेकर सभी जानकारी विस्तार बताएंगे।
दिल्ली से अयोध्या के लिए वंदे भारत ट्रेन (Delhi to Ayodhya Train)
- वंदे भारत ट्रेन आनंद विहार स्टेशन से चलाई जा रही है। इसका समय सुबह 6:10 बजे है। अयोध्या यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे पहुंच जाएगी। एक ही दिन में आप अयोध्या पहुंच जाएंगे और दर्शन करके वापस भी आ सकते हैं।
- अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन से राम मंदिर की दूरी लगभग 11 किमी है। आप ऑटो या कैब लेकर यहां पहुंच सकते हैं। रेलवे स्टेशन से मंदिर पहुंचने में आपको लगभग आधे घंटे का समय लग जाएगा।आपवंदे भारत ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुकभी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-वंदे भारत ट्रेन के CC कोच में क्या है अंतर, जानें
दिल्ली से अयोध्या वंदे भारत ट्रेन का टिकट प्राइस (Delhi to Ayodhya Vande Bharat)
- वंदे भारत ट्रेन में CC और EC कोच में सफर कर सकते हैं। दोनों ही कोच एसी वाले हैं और इसमें आप बैठकर यात्रा कर पाते हैं।
- ध्यान रखें कि वंदे भारत ट्रेन में आप लेटकर यात्रा नहीं कर सकते हैं। इसमें केवल बैठने की ही सीटें होती हैं।
- दिल्ली से अयोध्या के लिए चल रही वंदे भारत ट्रेन के CC कोच का टिकट प्राइस 1625 रुपये है और EC कोच का टिकट प्राइस 2965 रुपये है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों