Delhi Women Bus Card:दिल्ली बसों में पिंक टिकट के साथ महिलाएं फ्री में सफर कर पाती है। यह सुविधा केजरीवाल सरकार के समय लाई गई थी। जिसमें आप बदलाव होने जा रहा है। दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता पिंक टिकट को लेकर नया बदलाव करने जा रही हैं। अगर आप भी दिल्ली बसों में पिंक टिकट के साथ सफर करती हैं, तो आपको इसके बारे में पता होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम होने जा रहे बदलाव को लेकर विस्तार से बताएंगे।
पिंक टिकट की जगह मिलेगा कार्ड (Smart Mobility Card Delhi)
अब महिलाओं के लिए पिंक टिकट की जगह स्मार्ट मोबिलिटी कार्ड योजना लाए जाने की बात हो रही है। इस सुविधा आने के बाद अब यात्रियों को पिंक टिकट खरीदने की टेंशन नहीं रहेगी। वह कार्ड से आसानी से सफर कर पाएंगी। ऐसा इस प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही, महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को सफर में परेशानी न हो, इसलिए हो रहा है।
इस कार्ड से किन महिलाओं को होगा फायदा
पिंक पेपर की जगह कार्ड की सुविधा 12 साल या उससे अधिक उम्र वाली महिला यात्री फायदा उठा पाएंगी। यह सुविधा दिल्ली में DTC और क्लस्टर बसों में मिलेगी। कार्ड से सफर करने पर आपको कोई पैसे नहीं देने होंगे। यह प्रक्रिया पिंक टिकट की तरह ही होगी। महिला यात्री जिस तरह पिंक टिकट से फ्री में सफर कर पा रही थीं, उसी तरह इस कार्ड से भी कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें-Family Destinations: परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं देश की ये शानदार और खूबसूरत जगहें
सहेली स्मार्ट कार्ड किसे मिलेगा?
इस कार्ड का नाम सहेली स्मार्ट कार्ड बताया जा रहा है। इसमें महिला का नाम और तस्वीर लगी होगी। इस कार्ड से आप दिल्ली की बसों में फ्री में सफर कर पाएंगी। अगर आप रिचार्ज करती हैं, तो इसका प्रयोग आप मेट्रो में भी कर सकती हैं। ध्यान रखें कि इस कार्ड का फायदा केवल दिल्ली की मूल निवासी महिलाएं ही उठा पाएंगी। उन्हें दिल्ली की निवासी का वैध प्रमाणपत्र देना होगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों