Ambala To Vrindavan Road Trip: इस साल 13 मार्च को छोटी (होलिका दहन) और 14 मार्च को बड़ी होली मनाई जाएगी। इस दिन देश के लगभग हर हिस्से में रंग और गुलाल ही गुलाल दिखाई देता है।
देश की अन्य जगहों के लोग तो 14 मार्च का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वृंदावन एक ऐसी जगह है, जहां एक सप्ताह पहले से ही होली का त्योहार शुरू हो जाता है। इसलिए होली के मौके पर वृंदावन में देश के हर कोने से लोग होली सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचते हैं।
अगर आप भी हरियाणा के अंबाला और आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो होली के लिए शानदार और बेहतरीन रोड ट्रिप बना सकते हैं। रास्ते में इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।
अंबाला से वृंदावन पहुंचना बहुत ही आसान है। इसके लिए आप अपनी कार या बाइक से जाना चाहते हैं, तो शानदार रोड ट्रिप बना सकते हैं। आपको बता दें कि अंबाला से वृंदावन की दूरी करीब 380 किमी है। इस रोड ट्रिप के लिए आप इस्टर्न पेरिफ़ेरल एक्सप्रेसवे पकड़ सकते हैं।
अगर आप अंबाला से वृंदावन के लिए इस्टर्न पेरिफ़ेरल एक्सप्रेसवे पकड़ते हैं, तो इस रोड ट्रिप में कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और कृष्ण जन्मभूमि को एक्सप्लोर करते हुए वृंदावन पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Holi Special Tour Packages: यात्रियों के लिए खुशखबरी, IRCTC ने कर दिया है होली स्पेशल टूर पैकेज लाइव
होली सेलिब्रेट करने अंबाला से वृंदावन कब निकल रहे हैं यह बहुत मनाये रखता है। इसके लिए अगर आप 13 मार्च की सुबह-सुबह निकलते हैं, तो ट्रिप में पड़ने वाली जगहों को एक्सप्लोर करते हुए देर शाम तक वृंदावन पहुंच जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
अगर आप 13 मार्च को देर शाम पहुंच जाते हैं, तो रात को वृंदावन में स्टे कर सकते हैं और अगले दिन 14 मार्च को शानदार और धमाकेदार अंदाज में होली सेलिब्रेट कर सकते हैं। आइए जानते हैं रास्ते में पड़ने वाली कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में-
अंबाला से वृंदावन रोड ट्रिप का पहला पड़ाव कुरुक्षेत्र, जहां आप सुबह का नाश्ता करने के साथ-साथ कुछ शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कुरुक्षेत्र, हरियाणा का एक ऐतिहासिक और खूबसूरत जगह है, जहां एक से एक शानदार और चर्चित पर्यटन स्थल मौजूद है।
कुरुक्षेत्र में आप ब्रह्म सरोवर, स्थानेश्वर महादेव मंदिर, सन्निहित सरोवर, कल्पना चावला तारामंडल और कृष्ण संग्रहालय जैसी शानदार और लोकप्रिय जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
अंबाला-वृंदावन रोड ट्रिप का दूसरा पड़ाव पानीपत हो सकता है, जहां आप कुछ देर आराम करने के साथ-साथ कुछ चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। पानीपत को भारतीय इतिहास में तीन प्रमुख लड़ाइयों का गवाह माना जाता है।
पानीपत में आप पानीपत संग्रहालय, पानीपत युद्धक्षेत्र कबीर बड़ा, श्री कृष्ण मंदिर, मनसा देवी मंदिर और पानीपत हेरिटेज पार्क जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
नोट: पानीपत से पहले आप करनाल को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: मथुरा की होली में शामिल होने के लिए नोएडा से एक दिन का ट्रिप ऐसे करें प्लान, मजेदार होगा त्योहार
करनाल और पानीपत को एक्सप्लोर करने के बाद आप सोनीपत को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। सोनीपत, हरियाणा का एक खूबसूरत शहर है, जो अंबाला-वृंदावन रोड ट्रिप के बीच ही पड़ता है। सोनीपत, हरियाणा का एक ऐतिहासिक शहर भी माना जाता है।
सोनीपत में कई प्राचीन मंदिरों से लेकर पार्क, संग्रहालय, और ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं। यहां आप काली माता मंदिर, देवी लाल हर्बल नेचर पार्क, राजा नाहर सिंह महल और पानीपत संग्रहालय जैसे स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आप 13 मार्च को मथुरा में करीब 4-5 बजे तक पहुंच जाते हैं, तो 6 बजे तक कृष्ण जन्मभूमि को एक्सप्लोर कर सकते हैं और कृष्ण जन्मभूमि से करीब 12 किमी दूर स्थित वृंदावन में पहुंचकर रात को स्टे कर सकते हैं।
13 मार्च की रात को वृंदावन में स्टे करने के बाद अगले दिन यानी 14 मार्च को शानदार और धमाकेदार अंदाज में होली सेलिब्रेट कर सकते हैं। होली के दिन वृंदावन में आप कई मंदिरों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@shutterstocks
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।