Rann Utsav Activities: कच्छ रण उत्सव 2025 देखने जा रहे लोग एडवेंचर एक्टिविटी का ले सकते हैं मजा

गुजरात के कच्छ में रण उत्सव हर साल धोरडो गांव के पास सफेद रेगिस्तान पर आयोजित होता है। सफेद रंग पर सजे रंग-बिरंगे टेंट और ऊंट इस जगह की शोभा बढ़ाते हैं। यह जगह इस उत्सव में रंग-बिरंगे रंगों से सज जाती है, इसलिए यह लोगों को यहां आने के लिए आकर्षित करती है। इस साल रण उत्सव 11 नवंबर, 2024 से 15 मार्च, 2025 तक चलने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रण उत्सव के पास आप गुजराती संस्कृति को समझने के साथ-साथ यहां एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रण उत्सव में हो रहे कुछ मनोरंजक एक्टिविटी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
रण उत्सव 2025 में क्या-क्या कर सकते हैं?

कच्छ का सफेद रेगिस्तान शांत माहौल देने के साथ साहसिक गतिविधियों का मजा भी देता है। आप सफेद रेगिस्तान के पास साइकिलिंग का मजा भी ले सकते हैं। टेंट सिटी के अंदर, साइकिल लेकर आप भ्रमण कर सकते हैं। टेंट सिटी में साइकल के लिए इसे आपको रेंट पर लेना होगा। साइक्लिंग कैप्टन आपको साइकिल, हेलमेट और पूरे रास्ते और वापसी में आपका मार्गदर्शन करेगा और आपकी मदद के लिए उपलब्ध रहेगा।

- इसके अलावा आप एयर गन शूटिंग, तीरंदाजी, एटीवी और बैल की सवारी का मजा भी ले सकते हैं।
- यहां ग्रुप क्रिकेट, पेंटबॉल, Segway और बच्चों के लिए भी अलग से सेक्शन दिया गया है।
- यह गुजरात में घूमने के लिए अच्छी जगहों में से एक है। इसलिए आप यहां घूमने का प्लान बना लें।
इसे भी पढ़ें- कच्छ में हो रहे रण उत्सव में कितने तरह के टेंट में मिल रहा है रहने का मौका, जानें सुविधाओं से लेकर सब कुछ
तूफानी करने के लिए अच्छी हैं ये चीजें

अगर आप कुछ अलग करना चाहते हैं तो हाई रोप कोर्स, बंजी ट्रैम्पोलिन, पानी का रोलर और रैपलिंग का मजा ले सकते हैं। ध्यान रखें कि इन सभी एक्टिविटी का प्राइस अलग-अलग है। इन एक्टिविटी के अलावा यहां रॉक क्लिंबिंग, ज़िपलाइन और जियांट पेंडुलम की भी सुविधा मिलती है।
इसे भी पढ़ें-कच्छ में हो रहे रण उत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं, तो जानें कैसे कर सकते हैं घर बैठे टेंट टिकट बुक
इन एक्टिविटी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप रण उत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जा सकते हैं। अपने बजट के अनुसार टेंट टिकट प्राइस देखकर बुकिंग कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।