Namo Bharat Rapid rail: नमो भारत रैपिड रेल में सफर करने से पहले जान लें सभी जानकारी, वरना पड़ सकता है भारी जुर्माना

इस ट्रेन में फोन चार्जिंग स्टेशन, सीसीटीवी कैमरा, एलईडी लाइटिंग और सेंट्रल कंट्रोल ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर की सुविधा मिलती है, लेकिन किसी भी तरह का नुकसान होने पर आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है। 
image

वंदे भारत मेट्रो जिसे अब नमो भारत रैपिड रेल के नाम से जाना जा रहा है। इसकी शुरुआत होने के बाद यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा करने में और आसानी हो गई है। नमो भारत रैपिड रेल गुजरात के भुज से अहमदाबाद तक चलेगी. यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाई जा रही है। इससे आप समझ सकते हैं कि यात्रियों के लिए अब सफर और भी ज्यादा आसान हो जाएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस ट्रेन से जुड़ी कुछ जानकारी देंगे। अगर आप इसमें यात्रा कर रहे हैं, तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नमो भारत रैपिड रेल की खासियत

vande bharrat metro

  • इस नमो भारत रैपिड रेल में 12 डिब्बे होंगे जिनमें 1,150 यात्री साथ में यात्रा कर पाएंगे।
  • समय- सुबह 5:05 पर यह ट्रेन भुज से चलेगी और 5 घंटे 45 मिनट बाद 10:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
  • इसके बाद यह ट्रेन शाम को 6:30 बजे अहमदाबाद से चलेगी और रात 11:10 बजे भुज पहुंचेगी।
  • कितने स्टेशन पर रुकेगी- यह ट्रेन कुल 9 स्टेशन पर रुकते हुए जाएगी।
  • कितने मिनट रुकेगी- ट्रेन हर स्टेशन पर केवल 2 मिनट के लिए रुकेगी।
  • यह फुल ऐसी ट्रेन है, जिसमें 1,150 यात्रियों के बैठने के बाद 2,058 खड़े होकर भी यात्रा कर सकते हैं।
  • नमो भारत रैपिड रेल वंदे भारत ट्रेन की तरह ही है। इसका रंग भी उससे मिलता जुलता है।
  • इसमें वंदे भारत की तरह ही स्वचालित स्लाइडिंग दरवाजे, गद्देदार सीटें और चमकदार बाथरूम है। इसमें भी यात्री बैठकर ही यात्रा कर सकते हैं।

नमो भारत रैपिड रेल का किराया

  • यह ट्रेन मेट्रो की तरह ही है, क्योंकि इसका किराया बहुत ज्यादा नहीं रहने वाला।
  • नमो भारत रैपिड रेल का न्यूनतम किराया 30 रुपये है।
  • इस रेल में 50 किलोमीटर की यात्रा करते हैं तो फिर आपको 60 रुपये और जीएसटी के साथ और भी चार्ज देने होंगे।
  • ध्यान रखें कि आप कितनी भी दूरी की यात्रा कर रहे हों, आपको सुपरफास्ट सरचार्ज, रिजर्वेशन चार्ज, जीएसटी भी देना पड़ेगा।
  • नमो भारत से सफर करना यात्रियों को बस से भी सस्ता पडे़गा। क्योंकि भुज से गांधीधाम तक नॉन-एसी बस का किराया 110 रुपये और एसी बस का किराया 140 रुपये है, जबकि नमो भारत रैपिड रेल पर भुज से अहमदाबाद की यात्रा का किराया सिर्फ 75 रुपये है। इससे आप समझ सकते हैं कि ट्रेन से न तो आपको ट्रैफिक में फंसना होगा और न किराया ज्यादा लगेगा।
  • IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।

इन चीजों का ध्यान रखें

namo

  • नमो भारत रेल में अगर आप बिना टिकट के सफर करते हैं, तो आपको भारी जुमार्ना देना पड़ सकता है। भले ही यात्रा छोटी दूरी वाली हो, लेकिन पेनल्टी आपको भारी पड़ सकती है।
  • ट्रेन की वस्तुओं या दरवाजों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश में आप से भारी जुर्माना वसूला जा सकता है।
  • ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, किसी भी तरह की आपत्ति जनक हरकत करने पर आपको तुरंत गिरफ्तार किया जा सकता है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP