Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:59 AM IST

Vande Bharat Trains: PM मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात, जानें किन राज्यों को होगा फायदा

पीएम मोदी  ने रविवार को 1,2,3 नहीं बल्कि 6 नई 'वंदे भारत ट्रेनें’ को हरी झंडी दिखाई है। इन नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के बाद इनकी संख्या 54 से बढ़कर अब 60 हो गई है। 
Updated:- 2024-09-16, 11:39 IST
pm modi will flag off new vande bharat express know train route fare and all details

साल 2019 में 'मेक इन इंडिया' की पहल के तहत देश रेल सुविधाओं की उन्नती की मार्ग पर चल रहा है। एक बार फिर देश को नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल गई है। इन लग्जरी ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने डिजिटल माध्मय से झारखंड, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस नई सौगाते से किन राज्यों के यात्रियों को फायदा पहुंचने वाला है, इसके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी देंगेय़ 

किन रूटों पर चलेंगी 6 नई वंदे भारत ट्रेन

vande bharat

  • टाटानगर-पटना,
  • ब्रह्मपुर-टाटानगर,
  • राउरकेला-हावड़ा, 
  • देवघर-वाराणसी, 
  • भागलपुर-हावड़ा 
  • गया-हावड़ा हैं

रेलवे विभाग के अनुसार, इन ट्रेनों के संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी और समय-सारणी जल्द ही जारी कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों की फीस भी अन्य वंदे भारत ट्रेन के मुकाबले ही रहने वाली है।

इसे भी पढ़ें- 2024 तक 16 कोच वाली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो की होगी शुरुआत, जानें पूरी जानकारी

 

क्या होगा खास

PM Modi Flag Off Vande Bharat Express

  • इन ट्रेनों को इस तरह से तैयार किया गया है कि यात्रियों को बाहर का शोर सुनाई नहीं देगा। 
  • इसमें संतुलन और स्थिरता पर खास ध्यान दिया गया है।
  • बताया जा रहा है कि ट्रेन में कई नए सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
  • मेंटेनेंस स्टाफ के लिए अलग से केबिन बनाया गया है
  • ट्रेन के डिब्बों और शौचालयों में और भी अच्छी सुविधाएं दी गई हैं। 
  • सीट पर यूएसबी चार्जिंग, रीडिंग लाइट की सुविधा भी मिलने वाली है। 
  • ट्रेन में मॉड्यूलर पेंट्री, डिस्प्ले पैनल और सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। 
  • बताया जा रहा है कि प्रथम श्रेणी केबिन में गर्म पानी का शॉवर भी मिलेगा। 
  • ऊपर की सीट पर जाने वाले यात्रियों के लिए सीढ़ियों का नया डिजाइन तैयार किया गया है। 
  • विकलांग यात्रियों के लिए एक अलग विशेष बर्थ बनाया गया है।
  • IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढ़ें- क्या वंदे भारत ट्रेन से ट्रैवल करना है फायदेमंद, जानें

इसके अलावा जल्द ही यात्रियों को स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में भी सफर करने का मौका मिलने वाला है।देश की पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बनकर तैयार हो चुकी है। माना जा रहा है कि 3 महीने में यात्रियों को इसकी सुविधा मिल जाएगा। इस ट्रेन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। यात्रियों द्वारा इस ट्रेन को पसंद किया जा रहा है। यह सुविधा लंबी दूरी पर सफर करने वाले लोगों को मिलेगी। इसे 800-1200 किमी की दूरी के लिए डिजाइन किया गया है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।