आगरा से वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रही हैं, तो जानें बस-ट्रेन या फ्लाइट में से क्या पड़ेगा सस्ता

Agra to Vaishno Devi Trip Cost: वैष्णो देवी के दर्शन पर जाने के लिए आपको पहले कटरा पहुंचना होगा। आगरा से कटरा की दूरी लगभग 862 किमी है। जिसे अगर आप अपनी गाड़ी से सफर करते हैं, तो आपको 15 से 16 घंटे का ड्राइव करना होगा।
agra to vaishno devi train bus or flight which is better for budget trip

How to reach Vaishno Devi from Agra:आगरा से वैष्णो देवी तक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत ट्रेन से लेकर कई स्पेशल ट्रेनों को खास भक्तों के लिए चलाया जा रहा है। लेकिन कई लोगों को ट्रेन से सफर करना पसंद नहीं होता। वह माता के दर्शन पर जाने के लिए ऐसे साधन का चयन कर रहे हैं, जिसमें उन्हें परेशानी न हो। जो लोग पहली बार माता के दर्शन के लिए जाने वाले हैं, वह यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी जानना चाहते हैं, ताकि उन्हें पहुंचने में परेशानी न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको आगरा से वैष्णो देवी के दर्शन पर जाने के लिए सही साधन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

आगरा से वैष्णो देवी कैसे जाएं (Agra to Vaishno Devi Bus)

आगरा से वैष्णो देवी बस से जाने पर खर्च- आगरा से कटरा तक पहुंचने के लिए आपको निजी और सरकारी दोनों तरह की बसों की सुविधा मिलती है। अगर आप निजी नॉन एसी बसें बुक करते हैं, तो टिकट प्राइस 700 से 800 रुपये तक होगा। इसके साथ ही एसी बसों के लिए टिकट प्राइस 1600 से 2000 रुपये तक है। अगर सरकारी बसों से सफर करते हैं, तो आपको टिकट थोड़ा सस्ता पड़ सकता है। ध्यान रखें कि वैष्णो देवी की चढ़ाई कटरा से शुरू होती है। यहां से आपको पैदल यात्रा करनी पड़ती है।

agra to vaishno devi train bus or flight which is better for budget trip1

आगरा से वैष्णो देवी ट्रेन से जाने का खर्च (Agra to Vaishno Devi Train)

आगरा से वैष्णो देवी तक ट्रेन से जाना आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होगा। केवल बजट में ही नहीं बल्कि आरामदायक यात्रा के लिए भी ट्रेन से सफर करना आपके लिए बेस्ट है। अगर बस और ट्रेन में तुलना की जाए, तो ट्रेन का ऑप्शन आपको चुनना चाहिए। आगरा से वैष्णो देवी के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों में एसी 3ac कोच का टिकट प्राइस लगभग 600 से 700 तक है। वहीं स्लीपर कोच में टिकट प्राइस 300 से 400 के बीच है। इसलिए बजट में यात्रा करने के साथ-साथ लंबे सफर को आरामदायक करने के लिए ट्रेन से अच्छा ऑप्शन आपके लिए नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़ें-8000 रुपये में वैष्णो देवी के दर्शन, एसी कोच में सफर और तीनों टाइम का खाना, IRCTC का यह टूर पैकेज देखा आपने?

agra to vaishno devi train bus or flight which is better for budget trip2

आगरा से वैष्णो देवी फ्लाइट से जाने का खर्च

कटरा तक पहुंचने के लिए पहले आपको जम्मू तक फ्लाइट लेनी होगी। इसके बाद आप बस या कैब से कटरा पहुंचेंगे। अगर आप बजट में सफर करना चाहती हैं, तो आपके लिए फ्लाइट से सफर करना महंगा हो सकता है। क्योंकि, इसमें आपको एक तरफ की फ्लाइट टिकट के लिए ही 6000 रुपये 7000 रुपये तक देने पड़ जाएंगे। इसके बाद बस या कैब का खर्च और खाने-पीने से लेकर होटल का खर्च भी आपको भारी पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें-बिहार से वैष्णो देवी जाने के लिए बस-ट्रेन या फ्लाइट में से क्या है बेस्ट? जानें यात्रा का सही तरीका

इसलिए अगर आप आगरा से वैष्णो देवी जाने का सस्ता साधन ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए ट्रेन से जाना सबसे सस्ता और सबसे आरामदायक साधन है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP