herzindagi
agra hotel amarvilas ranked  world top hotel list

दुनिया के टॉप-50 लिस्ट में शामिल हुआ भारत का ये होटल, यहां एक दिन का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश

इस लिस्ट को यूरोप बेस्ड एक कंपनी ने जारी किया है, इसलिए इसमें यूरोपीय होटलों के नाम ज्यादा देखे जा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2023-09-21, 14:44 IST

भारत में हर साल हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटक ट्रैवल के लिए आते हैं। अगर यहां कोई ट्रैवल का प्लान बना रहा है, तो भारत की संस्कृतियों, शानदार ऐतिहासिक स्मारकों और मंत्रमुग्ध करने वाले नजारों की चर्चा जरूर होती है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पर्यटकों के लिए भारत एक शानदार जगह है।

भारत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इसी प्रयास के चलते भारत के नाम एक शानदार उपलब्धि लगी है। क्योंकि 19 नवंबर 2023, को दुनिया के टॉप 50 होटलों की लिस्ट जारी हुई है, जिसमें भारत का नाम भी शामिल हुआ है।

इस लिस्ट में भारत के होटल का नाम 45वें स्थान पर मिला है। देश का नाम अब न केवल पर्यटन के लिए बल्कि अच्छी सुविधा देने के लिए भी लिया जा रहा है। 

होटल में एक रात का किराया (The Oberoi Amarvilas Hotel Rent)

agra hotel amarvilas

  • 5 स्टार अमरविलास होटल (Oberoi Amarvilas hotel) आगरा में स्थित है। इस होटल के सभी कमरों से ताजमहल का शानदार नजारा देखा जा सकता है। इस होटल की दीवारों का आइडिया लगभग मुगल महल से प्रेरित लगता है।
  • होटल में कुल 102 कमरे हैं। साथ ही आप यहां हर तरह की सुविधा का आनंद उठा सकते हैँ। कमरे में किंग साइज बेड से लेकर फव्वारे का नजारा देखने लायक है।
  • अमरविलास होटल में रहने का किरायाअगर आप इस होटल में एक दिन स्टे करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 40,000 रुपये देने होंगे। अगर आप ब्रेकफास्ट के साथ होटल लेते हैं, तो आपको 42,000 रुपये देना होगा। (तत्काल पासपोर्ट अप्लाई का तरीका जानें)
  • बालकनी के साथ आप कमरा बुक करते हैं,  तो इसके लिए आपको 50,000 देने होंगे। 
  • अगर आप ताज व्यूज के साथ होटल में ग्लास शॉवर और एक निजी सन टैरेस चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 212,000 रुपये देने होंगे। 
  • डिनर प्राइस- 2 लोगों के डिनर के लिए करीब 13000 रुपये लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- न छत न दीवार, इस होटल में हजारों लोग कर रहे हैं रुकने का इंतजार, किराया 15 हजार से भी ऊपर

 

कैसे पहुंचे? (The Oberoi Amarvilas Hotel Location)

agra amarvilas hotel  ranked  in world top  hotel list

  • होटल ताजमहल से मात्र 600 मीटर की दूरी पर स्थित है। इस होटल की बालकनी से आप दुनिया के सातवें अजूबे का नजारा ले पाएंगे।
  • अगर आप दिल्ली से आ रहे हैं, तो आपको दिल्ली से आगरा तक बस से पहुंचने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगेगा।
  • ट्रेन के जरिए भी आगरा पहुंच सकते हैं। इससे आप मात्र 2 से 3 घंटे में आगरा पहुंच जाएंगे। (AC कोच से तकिए-चद्दर चुराने पर होगी इतने साल की जेल)

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- Viral News: न टिकट, न होटल, ये कपल पिछले 5 साल से घूम रहा है दुनिया

  • स्लीपर क्लास डिब्बे में एक टिकट के लिए आपको 200 रुपये देने होंगे।
  • आप AC कोच से ट्रैवल कर रहे हैं, तो आपको 500 रुपये फीस देनी होगी। 

agra hotel amarvilas TOP  RANK WORLD

अमरविलास होटल पता-  ताज ईस्ट गेट रोड, पाकटोला, ताजगंज, आगरा, उत्तर प्रदेश (Taj East Gate Rd, Paktola, Tajganj, Agra, Uttar Pradesh)

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।