तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करना है तो यहां जानें पूरी प्रक्रिया

विदेश में यात्रा करने के लिए किसी भी व्यक्ति के लिए पासपोर्ट का होना बहुत ज़रूरी है। अगर पासपोर्ट नहीं हो तो किसी भी देश में जाना या घूमना गैर क़ानूनी माना जाता है। एक तरह से पासपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो किसी भी देश में आवागमन को सुनिश्चित करता है।
ऐसे कई लोग होते हैं तो जल्दी से जल्दी पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं, लेकिन सही जानकारी नहीं होने की वजह से पासपोर्ट नहीं बनवा पाते हैं। इसलिए कई लोग तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर देते हैं।
ऐसे में अगर आप किसी ज़रूरी काम से जल्द से जल्द विदेश जाना चाहते हैं और तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करना चाहते हैं तो फिर आपको इस लेख में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
तत्काल पासपोर्ट कैसे अप्लाई करें?
सबसे यह जान लेना बहुत ज़रूरी है कि तत्काल पासपोर्ट के लिए अप्लाई कैसे और कहां करते हैं। तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
- तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए आपको खुद सबसे पास में मौजूद पासपोर्ट ऑफिस में जाना होगा। ऑफिस में जाने के बाद आपको फॉर्म दिया जाएगा जिसमें सभी जानकारी देनी होंगी।
- आप चाहें तो ऑनलाइन भी तत्काल पासपोर्ट अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर आपको जाना होगा और आईडी पासवर्ड के साथ लॉगिन करना होगा।(हेल्थ पासपोर्ट क्या है?)
- जब आप साइड को ओपन करेंगे तो तत्काल का विकल्प दिखाई देगा जहां आपको सभी जानकारी भरनी होगी। जानकारी भरने के बाद आपको तत्काल फीस का भी भुगतान करना होगा।
- जानकारी भरने और भुगतान करने के बाद आप आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें ताकि आगे काम में इस्तेमाल कर सकें।
- जैसे ही आप ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करते हैं वैसे ही आपको एक तारीख दी जाती है जिस दिन आपको पासपोर्ट ऑफिस पहुंचना होता है।
इसे भी पढ़ें:वेटिंग टिकट पर लिखे GNWL, PQWL और RQWL का क्या होता है मतलब? आप भी जानें
तत्काल पासपोर्ट के ज़रूरी डाक्यूमेंट्स
जिस तरह नॉर्मल पासपोर्ट बनवाने के लिए कुछ ज़रूरी डाक्यूमेंट्स की ज़रूरत होती है ठीक उसी तरह तत्काल में पासपोर्ट बनवाने के लिए भी पासपोर्ट की ज़रूरत होती है। जब आप अप्लाई करते हैं या फिर पासपोर्ट ऑफिस जानते हैं तो आपको इन डाक्यूमेंट्स के साथ ज़रूर पहुंचना चाहिए।
- वोटर आई कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- जाती प्रमाण पत्र
इन सभी के अलावा अगर आप किसी सरकारी संस्था में काम करते हैं तो उस संस्था का आई कार्ड अपने साथ पासपोर्ट ऑफिस लेकर ज़रूर पहुंचें।
इसे भी पढ़ें:विस्टाडोम ट्रेन कोच में करना चाहते हैं ट्रैवल तो बुक करने और किराया के बारे में जानें
तत्काल पासपोर्ट का शुल्क क्या है?
तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करने और डाक्यूमेंट्स के बाद अब यह जान लेते हैं कि तत्काल पासपोर्ट अप्लाई करने के लिए क्या शुल्क लगता है। आइए जानते हैं।
- 15 साल से कम उम्र के लिए शुल्क- 3000 रुपये(American Visa मिलने में लग सकता है इतना समय)
- 15 से 18 की उम्र के लिए शुल्क- 3500 रुपये (पासपोर्ट की वैधता लगभग 10 साल-36 पेज के लिए)
- 18 से अधिक उम्र के लिए शुल्क- 4500 रुपये (पासपोर्ट की वैधता लगभग 10 साल-36 पेज के लिए)
- 18 से अधिक उम्र के लिए शुल्क- 5500 रुपये (पासपोर्ट की वैधता लगभग 10 साल-60 पेज के लिए)
- नोट: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तत्काल के लिए कुछ एक्स्ट्रा शुल्क ही देना होता है।
तत्काल पासपोर्ट बनवाने में कितना समय लगता है?
ऐसा कहा जाता है कि तत्काल पासपोर्ट का आवेदन जमा करने और कागजी प्रक्रिया पूरा होने में लगभग 1-2 दिन का समय लगता है। अगर पुलिस सत्यापन जल्दी होती जाती है तो पासपोर्ट बहुत जल्दी मिल जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।