Viral News: न टिकट, न होटल, ये कपल पिछले 5 साल से घूम रहा है दुनिया

42 वर्षीय मार्को इलागन और 30 वर्षीय फ्रैन कैसानिटि ने साल 2018 में घूमने-फिरने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी।    
Updated:- 2023-09-20, 17:56 IST
couple travel without spending money since  years

अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले आपकी आंखों के सामने टिकट, होटल और खाने-पीने का खर्चा आ जाता है। घूमने का प्लान बनाया है, तो खर्चे की चिंता करने का कोई फायदा नहीं। लेकिन एक ऐसा कपल है जो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, क्योंकि पिछले 5 सालों से ये दोनों टिकट और होटल पर खर्चा किए बिना पूरी दुनिया की सैर कर रहे हैं। 

मार्को और फ़्रैन दोनों घूमने फिरने के काफी शौकीन हैं। दोनों की मुलाकात साल 2016 में एक ट्रिप के दौरान हुई थी। ये कपल्स डेट के लिए किसी  कैफे या रेस्तरां में नहीं जाते, बल्कि देश विदेश की यात्रा करते हैं। अब मार्को और फ़्रैन भारत, थाईलैंड, ब्राजील, अर्जेंटीना आदि देशों में जा चुके हैं।

दोनों एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे, लेकिन इसमें उन्हें मजा नहीं आ रहा था, इसलिए उन्होंने  साल 2018 में अपनी कॉरपोरेट नौकरी छोड़ दी और दुनिया घूमने निकल पड़े। 

कैसे करते हैं फ्री में यात्रा 

viral  couple travel without spending money since  years

कपल घूमने का शौकीन था, लेकिन उनके पास इसके लिए पैसे नहीं थे। इसलिए उन्होंने सोचा कि क्यों ना कोई ऐसा काम किया जाए, जिसमें घूमना भी हो जाए और काम भी। बहुत सोचने के बाद उन्होंने हाउस सीटर का काम करने का प्लान बनाया। इससे उन्हें जगह जगह से काम करने का ऑफर मिलेगा और वह इस बहाने फ्री में ट्रैवल भी कर पाएंगे। (कैसे करें मसूरी ट्रेवलिंग सस्ते में प्लान)

सबसे पहले उन्हेंने हाउस सीटर के काम के लिए एक ऑनलाइन वेबसाइट TrustedHousesitters.com पर अपना अकाउंट बनाया। यहां से उन्हें सबसे पहले अलास्का में नौकरी का ऑफर मिला। पहले घर में उन्हें एक कुत्ते और एक कॉकटेल पक्षी की देखभाल करनी थी। 

इसे भी पढ़ें- हिल्स पर अफोर्डेबल वेकेशन मनाने में मदद करेंगे ये टिप्स

 

ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए मिला फायदा

viral news couple travel without spending money since five years

पहले घर का अनुभव उनके लिए काफी अच्छा रहा। इसलिए उन्होंने इस काम को जारी रखने का प्लान बनाया। दोनों ने वेबसाइट के जरिए और घर बुक करने शुरू कर दिए। अब तक इस कपल ने 25 घरों में काम किया है।

इसलिए पिछले 5 वर्षों से, उन्होंने कहीं भी जाने के लिए टिकट या होटल पर कोई पैसा खर्च नहीं किया।यह सभी व्यवस्था उन्हें घर के मालिक की तरफ से फ्री में मिल जाती थी। (यहां एक साथ नजर आते हैं 1000 झरने)

इसे भी पढ़ें- फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने के लिए ढूंढ़ रहे हैं पॉकेट फ्रेंडली डेस्टिनेशंस तो यहां जरूर जाएं

 

साल 2021 में कपल ने की शादी

काफी समय साथ बिताने के बाद कपल ने दिसंबर 2021 में मैक्सिको गए और वहां जाकर सगाई की, फिर अप्रैल 2022 में उन्होंने बेलीज़ में एक सैंडबार पर शादी की।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।