दुनिया का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से घिरा हुआ है। लेकिन उसमें से पीने योग्य पानी लगभग 3 प्रतिशत है। 97 फीसदी पानी ऐसा है जिसे हम पीने के लिए इस्तेमाल में नहीं ला सकते। पूरी दुनिया केवल 3 प्रतिशत पानी में जीवित है। जल संसाधन मंत्रालय रिपोर्ट के अनुसार अगर बात करें तो भारत में प्रति वर्ष इस्तेमाल में लाए जाने वाले जल की शुद्ध मात्रा 1,121 बिलियन क्यूबिक मीटर है। आने वाले साल 2025 में पीने वाले पानी की मांग 1093 रहने वाली है। वहीं साल 2020 में पानी की मांग 1093 से बढ़कर 1447 पहुंच सकती है।
वर्तमान में भारत की आबादी 1.4 से अधिक है। इतनी आबादी के बावजूद भारत के पास दुनिया के ताजे जल संसाधन का मात्र 4 फीसद है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार धरती पर पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। यहां तक की कई राज्यों में भूजल की कमी चरम बिंदु को क्रॉस कर चुकी है।
जानिए क्यों मनाया जाता है वाटर डे(Why Celebrate World Water Day)
विश्व में अलग-अलग प्रकार के दिन और दिवस सेलिब्रेट किए जाते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को उस समस्या के प्रति जागरूक किया जा सके। पानी के महत्व को समझाने के लिए विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि विश्व जल दिवस आखिर 22 मार्च को क्यों मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य, इतिहास क्या है।
आखिर 22 मार्च पर क्यों मनाया जाता है जल दिवस (World Water Day 2024)
प्रत्येक साल 22 मार्च को जल दिवस मनाया जाता है। साल 1993 में पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया था। तब से इस दिवस की शुरुआत हुई थी।
जानिए जल दिवस का इतिहास (World Water Day History)
साल 1992 में ब्राजील के रियो डे जेनेरियो में पर्यावरण और विकास के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विश्व जल दिवस मनाने की पहल को शुरू किया गया था। इसके बाद साल 1993 में पहली बार वर्ल्ड वाटर डे मनाया गया। तभी से हर साल 22 मार्च को जल दिवस मनाया जाने लगा। साल 2010 में संयुक्त राष्ट्र में सुरक्षित, स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के अधिकार को मानवाधिकार के रूप में इस दिन को मान्यता दी गई। (ठंडा पानी पीने से हो सकता है नुकसान)
इसे भी पढे़ं-घर बैठे आसानी से चेक करें आयुष्मान कार्ड लिस्ट में अपना नाम, जानें आसान प्रोसेस
साल 2024 विश्व जल दिवस की थीम (World Water Day 2024 Theme)
प्रत्येक साल जल विश्व जल दिवस एक खास थीम पर सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल विश्व जल दिवस 2024 की थीम शांति के लिए जल का लाभ उठाना (Leveraging Water For Peace) है।
जल दिवस का महत्व (Significance Of World Water Day 2024)
जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। दुनिया के कई हिस्से में जल की कमी बनी रहती है। विकास के बढ़ते कदम की वजह से दिन-प्रतिदिन पानी के सीमित संसाधन है, उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रही है। इसके साथ ही जरूरत से ज्यादा पानी की खपत हो रही है।
पानी को बचाने के लिए करें ये काम (How to conserve water)
- नहाते वक्त शॉवर का इस्तेमाल कम करें।
- मंजन करते वक्त नल बंद रखे।
- पौधों को पानी देते वक्त वाटरिंग कैन का इस्तेमाल करें।
- किचन का काम करते वक्त नल को बंद रखें। बेवजह पानी न बहने दें।
- बरसात के पानी को स्टोर करें। इस पानी की मदद से गंदे कपड़े धोने, शौच में इस्तेमाल करें।
- कपड़ा धुले हुए पानी को पौधों में इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें-World Water Day: प्लास्टिक की जगह इन 3 बर्तन में पीएंगी पानी तो सेहत रहेंगी कमाल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों