World Population Day 2024: विश्व जनसंख्या दिवस हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक जनसंख्या रुझानों और उनके प्रभावों पर ध्यान आकर्षित करना है। यह दिन हमें तेजी से बढ़ती जनसंख्या और उससे जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के लिए बेहद खास है। विश्व जनसंख्या दिवस हमें याद दिलाता है कि जनसंख्या नियंत्रण करने और परिवार नियोजन के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देना कितना जरूरी है।
भारत दुनिया के सबसे बड़े और घनी आबादी वाले देशों में से एक है, जो कि कई परेशानियों का कारण बन सकता है। आइए अब हम आपको विश्व जनसंख्या दिवस मनाए जाने के पीछे के कारण, इतिहास, महत्व और थीम के बारे में बताते हैं।
(World Population Day 2024 History)
विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की पहल साल 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा की गई थी। 11 जुलाई 1987 को दुनिया की आबादी 5 अरब दर्ज की गई थी, जिसके कारण देशभर में चिंता होने लगी। इसी ऐतिहासिक घटना ने लोगों का ध्यान तेजी से बढ़ती जनसंख्या और इससे जुड़ी चुनौतियों की ओर खींचा। इसके बाद 11 जुलाई 1989 को पहली बार वर्ल्ड पॉपुलेशन डे मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन को आधिकारिक रूप से मनाने का निर्णय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने लिया था और यह 1990 से देशभर में जारी हो गया।
विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व (World Population Day 2024 Significance)
विश्व जनसंख्या दिवस के जरिए दुनिया के हर देश की सरकारें, संगठनें और जनसंख्या से संबंधित सभी लोगों के लिए यह संदेश देता है कि कैसे उन्हें जनसंख्या संबंधी मुद्दों पर काम करना चाहिए। साथ ही, इससे निपटने के लिए योजनाएं बनानी चाहिए। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर बढ़ती आबादी और उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं का समाधान खोजना है। विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के माध्यम से भविष्य में बढ़ती आबादी को कंट्रोल करना है।
इसे भी पढ़ें-इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे
विश्व जनसंख्या दिवस 2024 की थीम क्या है? (World Population Day 2024 Theme)
हर साल, यूएनडीपी की ओर से इस खास अवसर पर एक थीम जारी की जाती है। साल 2023 की थीम थी- 'एक ऐसी दुनिया की कल्पना करें, जहां हममें से सभी 8 अरब लोगों का भविष्य आशाओं और संभावनाओं से भरपूर हो।' हालांकि, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने विश्व जनसंख्या दिवस 2024 के लिए किसी थीम की घोषणा नहीं की गई है।
इसे भी पढ़ें-पर्यावरण संरक्षण के कुछ आसान टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Herzindagi,
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों