World Earth Day पर जानें पर्यावरण संरक्षण के कुछ आसान टिप्स

World Earth Day: हर साल 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस आर्टिकल में जानें कि आप पृथ्वी दिवस के अवसर पर कैसे पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं।   
Updated:- 2023-04-21, 17:32 IST
image

World Earth Day: हम हर साल पृथ्वी दिवस क्यों मनाते हैं? इस सवाल में ही जवाब छिपा है जो बताता है कि क्यों हमें पर्यावरण का संरक्षण करना चाहिए। अब मुख्य बिंदु यह है कि पर्यावरण संरक्षण कैसे किया जाए? इसी के कुछ टिप्स हम आज आपके लिए लेकर आए हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप कैसे पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं। 

सबसे पहले समझें जिम्मेदारी

विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण के मकसद से मनाया जाता है। ऐसे में आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपनी जिम्मेदारी समझें। पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे जरूरी है कि आप जब भी कार्य करें, उसे करने से पहले ये विचार करें कि उसे करने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा या नहीं। अगर आपका जवाब हां में आता है तो आप ऐसा ना करें। 

इसे भी पढ़ेंः Earth Day 2023: क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस?

प्लास्टिक को कहें ना

say no to plastic

प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि प्लास्टिक मिट्टी की उर्वरक क्षमता को भी प्रभावित करता है। ऐसे में सही यही रहेगा कि आप बाजार से सामान खरीदने जैसे कार्यों के लिए प्लास्टिक से बनी थैली का इस्तेमाल ना करें। 

पर्यावरण के लिए कुछ करें

पर्यावरण के बिना शायद ही आप अपने जीवन की कल्पना कर पाएं। ऐसे में बदले में आपको भी पर्यावरण को कुछ लौटाना चाहिए। जितना हो सके पेड़-पौधे लगाएं, पानी को कम से कम बर्बाद करें और विकास के नाम पर पृथ्वी का पन ना करें। 

दोबारा इस्तेमाल करें सामान

earth plastic

किसी एक सामान को दोबारा इस्तेमाल करके आप ना सिर्फ अपने खर्च को कम कर सकते हैं, बल्कि ऐसा करने से पर्यावरण को भी फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ेंः Earth Day 2023: अपने बच्चों को कैसे सिखाएं पर्यावरण का ख्याल रखना?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।