आज World IVF Day है। इसे World Embryologist Day भी कहा जाता है। हर साल 25 जुलाई को यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। आईवीएफ का मतलब इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (In Vitro fertilization) होता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे टेस्ट ट्यूब बेबी भी कहा जाता है। जो कपल्स नेचुरली कंसीव नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। आजकल कई कारणों से कपल्स को नेचुरली कंसीव करने में मुश्किल आ रही है। ऐसे में आईवीएफ इस समस्या का समाधान है। यह प्रोसेस कई स्टेप्स में पूरा होता है। इसमें महिला के एग को पुरुष के स्पर्म के साथ मिलाकर फर्टिलाइज किया जाता है और फिर उसे यूट्रस में इन्सर्ट किया जाता है। इन दिन की शुरुआत कब हुई, इसका इतिहास और महत्व क्या है, चलिए आपको बताते हैं।
क्यों मनाया जाता है World IVF Day?
आज यानी 25 जुलाई को World IVF Day मनाया जा रहा है। भ्रूण विज्ञानियों ने सालों की स्टडी और रिसर्च के बाद, इस तकनीक में सफलता पाई थी। जो वैज्ञानिक, शुक्राणु, अंडाणु और भ्रूण की रिसर्च करते हैं, उन्हें Embryologists कहा जाता है। यह दिन, इन लोगों के लिए कृतज्ञ होने और इस एक ऐसी तकनीक जिसने कई कपल्स की जिंदगी में खुशी ला दी, उसे सेलिब्रेट करने का दिन है।
World IVF Day का इतिहास
1978 में आज ही के दिन पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। दरअसल, 10 नवंबर, 1977 को लेस्ली ब्राउन ने डॉक्टर पैट्रिक स्टेप्टो और रॉबर्ट एडवर्ड्स ने इस प्रोसेस को शुरू किया था। लेस्ली ने 25 जुलाई, 1978 में लुईस को जन्म दिया और इसलिए, यह दिन खास है। इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। अब तक इस प्रोसेस से कई कपल्स की गोद भर चुकी है।
World IVF Day 2024 का क्या है थीम?
हर साल यह दिन एक खास थीम पर मनाया जाता है। रिप्रोडक्टिव सिस्टम से जुड़े साइंटिफिट डेवलपमेंट के बारे में लोगों को जागरूक करना, इनफर्टिलिटी पर बात करना और इस ट्रीटमेंट से जुड़ी नॉलेज को लोगों में बढ़ाना, इस खास दिन का थीम है।
यह भी पढ़ें- आखिर कैसे IVF से होते हैं प्रेग्नेंट?
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- World IVF Day 2024: क्या आईवीएफ से हमेशा जुड़वां बच्चे ही पैदा होते हैं?
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों