World Breastfeeding Week 2024: दुनियाभर में हर साल अगस्त महीने का पहला हफ्ता 'वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक' या 'विश्व स्तनपान सप्ताह' के तौर पर मनाया जाता है। इसे 1 अगस्त से 7 अगस्त तक सेलिब्रेट किया जाता है। यह सप्ताह कल से शुरू होने जा रहा है। इस सप्ताह का उद्देश्य, स्तनपान के फायदों और इसकी जरूरत के बारे में लोगों को जागरुक करना है। साथ ही, ब्रेस्टफीडिंग को नॉर्मल और सहज बनाना भी इस हफ्ते का मकसद होता है। इस साल इसका थीम क्या है, इसका इतिहास और महत्व क्या है, चलिए इस बारे में आपको बताते हैं।
वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक 2024 की थीम
हर साल विश्व स्तनपान सप्ताह अलग-अलग थीम पर सेलिब्रेट किया जाता है। यह थीम, वर्ल्ड अलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन (डब्ल्यूएबीए) चुनती है। इस साल, इस हफ्ते का थीम, 'क्लोजिंग द गैप- ब्रेस्टफीडिंग सपोर्ट फॉर ऑल' है। आम भाषा में इसे समझा जाए तो ब्रेस्टफीडिंग को सभी मां के लिए आसान बनाना, इस बार इस खास हफ्ते का उद्देश्य है। ब्रेस्फीडिंग जर्नी सभी मां के लिए अलग-अलग चैलेंजेस से भरी हुई हो सकती है। इस सफर में किस तरह परिवार, समाज और हेल्थकेयर प्रोफेशनल नई मां को सपोर्ट कर सकते हैं, इसे समझना जरूरी है।
वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक का इतिहास
वर्ल्ड अलायंस फॉर ब्रेस्टफीडिंग एक्शन का गठन 1991 में हुआ था। यह ब्रेस्टफीडिंग को बढ़ावा देने के मकसद से किया गया था। शुरुआत में इसे एक दिन के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन, बाद में इसके महत्व को देखते हुए, इसे एक खास सप्ताह के तौर पर मनाया जाने लगा। 1992 में सबसे पहले वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया गया था।
ब्रेस्टफीडिंग वीक की अहमियत
- वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक का मकसद ब्रेस्टफीडिंग के महत्व के बारे में सबको समझना है।
- मां का दूध नवजात बच्चे के लिए पूरा आहार होता है।
- इससे बच्चों को जरूरी पोषण मिलता है। साथ ही, उनकी इम्यूनिटी विकसित होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है।
- नई मां के लिए भी बच्चे को ब्रेस्टफीड करना बहुत जरूरी है।
- इससे पोस्टपार्टम रिकवरी जल्दी होती है और और ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाव होता है।
- इस पूरे सप्ताह दुनिया भर में कई वर्कशॉप और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं ताकि ब्रेस्टफीडिंग के चैलेंजेस पर बात हो सके और इससे जुड़ी सही जानकारी दी जा सके।
यह भी पढ़ें- ढीले ब्रेस्ट को टाइट करने के लिए करें ये योग, एक्सपर्ट से जानें करने का सही तरीका
स्तनपान जच्चा-बच्चा दोनों के लिए बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- कामकाजी मदर्स के लिए ब्रेस्टफीडिंग को आसान बनाएंगे ये टिप्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों