आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का जमाना है। ग्रॉसरी हों, खाना हो या कपड़े, ज्यादा लोग आज के समय में घर बैठे ही ऑर्डर करना पसंद करते हैं। इससे टाइम की भी बचत होती है और आसानी से जो चाहिए वो सामान, घर तक भी पहुंच जाता है। इसमें भी 10 मिनट में डिलीवरी करने वाले एप्स सबसे ज्यादा चलन में हैं। ग्रॉसरी और घर की अन्य जरूरी चीजों को बेचने वाले इन एप्स का महिलाएं ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। मैंने-आपने हम सभी अक्सर ऐसा करते हैं लेकिन हाल में ही कुछ ऐसा हुआ जो चौंकाने वाला है। एक महिला ने 10 मिनट में सामान डिलीवरी करने वाले ऑनलाइन शॉपिंग एप ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्वॉय पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। घटना मुंबई की बताई जा रही है। महिला ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। चलिए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में महिला ब्लिंकिट से मंगाए गए अपने ऑर्डर को लेने जाती है। इसी दौरान डिलीवरी ब्वॉय उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश करता है। महिला का कहना है कि डिलीवरी ब्वॉय ने उसके ब्रेस्ट को छूने की कोशिश की। वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए डिलीवरी पार्सल अपने सामने करती हुई दिख रही है।
This is what happened with me today while ordering from Blinkit. The delivery guy asked for my address again and then touched me inappropriately. This is NOT acceptable. @letsblinkit please take strict action. #Harassment #Safety @letsblinkit ...is women safety is joke in India? pic.twitter.com/aAsjcT3mnO
— S🪐 (@eternalxflames_) October 3, 2025
महिला ने इसकी शिकायत ब्लिंकिट में की और सीसीटीवी वीडियो को सुबूत के तौर पर भेजा। इसके बाद उस एजेंट का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त कर दिया गया है। महिला ने यह भी कहा कि डिलीवरी ब्वॉय ने ड्राइवर के खिलाफ पहले कोई खास कार्यवाही नहीं की, जब उसने सुबूत पेश किया तो की कंपनी की तरफ से इस मामले में संज्ञान लिया गया।
अभी कुछ दिन पहले ही नोएडा में एक कैब ड्राइवर द्वारा महिलाओं से बदसलूकी और गाली-गलौच का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में यू-टर्न लेने की बात पर कैब में बैठी महिलाओं और ड्राइवर के बीच कहा-सुनी हुई थी। इसके बाद ड्राइवर ने उन्हें कैब से उतार दिया, उन्हें गालियां देने लगा और डंडे से उन्हें मारने की भी कोशिश की। कुछ महीने पहले पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति ने डिलीवरी ब्वॉय बनकर एक महिला ने दु्ष्कर्म किया था। ऐसे और भी न जाने कितने मामले हैं, कुछ सामने आ जाते हैं तो कुछ दबे रह जाते हैं लेकिन हर बार सवाल वही होता है कि आखिर महिलाओं की सुरक्षा कब तक एक सवाल बनी रहेगी और 21वीं सदी में भी महिलाएं कब खुद को सेफ महसूस कर पाएंगी?
महिलाओं की सुरक्षा आखिर कब तक एक सवाल बनी रहेगी, यह भी अपने आम में एक बड़ा सवाल है। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock, Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।