कई लोग घर में बिल्ली पालना पसंद करते हैं। बिल्ली पालने के कई फायदे है लेकिन ठंड के दिनों में इसका सही तरीके से ख्याल भी रखना जरूरी हैं। ऐसे में अगर आप बिल्ली पालना चाहते हैं या फिर आपके घर में बिल्ली पहले से हैं तो उसकी देखभाल आपको कैसे करनी है इसके बारे में हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं।
बिल्ली के बाल ना कटवाएं
बिल्ली के बाल उन्हें प्राकृतिक रूप से गर्म रखते हैं। ठंड के दिनों में उनके बाल न कटवाएं। जब नहलाएं, तो तुरंत बालों को सुखाएं। ध्यान रहे कि इस मौसम में बार-बार नहलाने से त्वचा शुष्क पड़ जाती है। साथ ही ज्यादा नहलाने से वह बिमार भी पड़ जाते हैं।
सर्दी जुकाम होने पर तुरंत ले जाएं अस्पताल
बिल्ली को जल्दी सर्दी जुकामहोने की संभावना होती है। ऐसे में शुरुआती लक्षण दिखने पड़ ही आपको उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। ज्यादा समय लेने पर आपकी पालतू बिल्ली ज्यादा बीमार हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ेंःCat Astro Tips: बिल्ली की ये 1 चीज बना सकती है आपको मालामाल, आज ही जानें
गर्म कपड़े पहनाएं
बिल्ली को ठंड के दिनों में ऊनी कपड़े अवश्य पहनाएं। कपड़े आपको कही भी आसानी से मिल जाएंगा। ऐसा करने से आपकी बिल्ली बीमार नहीं होगी। साथ ही गर्म कपड़े पहनने से उसे गर्माहट मिलेगा।
बिल्ली का बिस्तर तैयार कर लें
अपनी बिल्ली को ठंड के दिनों में खासकर बिस्तर में सुलाएं। फर्श पर सोने से उसे तुरंत सर्दी जुकाम हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि या तो आप उसको साथ में लेकर सोएं या फिर उसका अलग बिस्तर तैयार कर दें।
इसे भी पढ़ेंःघर में बिल्ली का आना, क्या देता है संकेत
बिल्ली के साथ खेलें
बिल्ली के साथ बाहर खेलिए क्योंकि दौड़ना-भागना आपकी बिल्ली की सेहत के लिए जरूरी होता है। कई बार ठंड के दिनों में बिल्ली काफी ज्यादा आलसी हो जाती है। ऐसे में बिल्ली को अपने साथ बाहर जरुर ले जाएं। अगर ठंड ज्यादा है तो आप उसके साथ घर में समय व्यक्त करें।
धूप में अवश्य ले जाएं
आपको अपनी बिल्ली को खासकर ठंड के दिनों में धूप अवश्य ही लें जाना चाहिए। अगर आपकी बिल्ली को ठंड लग भी गई है तो वह धूप में जाकर ठीक हो जाएंगी। घर के बालकनी या फिर आप उसे छत पर भी ले जा सकते है। धूप से उसके शरीर को गर्माहट मिलेगा और वह पहले से अच्छा महसूस करेगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों