Hindu Beliefs: सुबह उठकर अपने पैरों की तरफ क्यों नहीं देखना चाहिए?

Subha Apne Per Kyu Nahi Dekhne Chahiye: हिन्दू धर्म में बहुत से नियम हैं और बहुत सी मान्यताएं भी हैं। यह नियम और मान्यताएं सुबह से लेकर रात तक में किये जाने वाले हर छोटे-बड़े कामों से जुड़े हुए हैं।
ऐसा ही एक मान्यता है सुबह उठकर अपने ही पैरों को न देखने से संबंधित। हिन्दू धर्म में सुबह उठते बिस्तर अपने पैरों को देखना अशुभ माना गया है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।
- हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। धर्म और ज्योतिष दोनों का ही मानना है कि व्यक्ति की हर गतिविधि ग्रहों से संचालित होती है। ग्रहों की दिशा और दशा के प्रभाव से व्यक्ति चलता है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि व्यक्ति के शरीर का हर हिस्सा किसी न किसी ग्रह के आधीन होता है। ठीक ऐसे ही पैरों से जुड़ी कोई भी बीमारी, दर्द, तकलीफ, उसकी ऊर्जा शुक्र ग्रह (शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय) द्वारा संचालित होती है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: स्नान के बाद ही क्यों करनी चाहिए पूजा?
- हिन्दू धर्म के मुताबिक, पैरों में दैत्यगुरु शुक्रचार्य का वास माना गया है। शुक्राचार्य को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। असुरों के गुरु होने के कारण उन्हें आसुरी प्रवृत्ति वाला बताया गया है।
- ऐसे में सुबह उठते ही अपने पैरों को देखना व्यक्ति में नकारात्मकता भरता है और व्यक्ति सुबह से ही तनाव, घबराहट, अकेलापन, बुरे विचार आदि में उलझने लगता है और दुर्भावना जन्म लेती है।
- इसके अलावा, सुबह उठते बिस्तर अपने पैरों को देखने से कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर भी होता है जिससे उन्नति रुक जाती है, सफलता प्राप्ति में बाधा आती है और आर्थिक संकट बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: खाना बनाते समय न करें ग्रंथों में बताई गई ये गलतियां
- पौराणिक कथन के अनुसार, माता लक्ष्मी भगवान विष्णु के पैर इसलिए ही दबाती हैं ताकि भगवान विष्णु (भगवान विष्णु को क्यों कहते हैं नारायण) को सकारात्मक बल मिल सके। असल में यह श्री हरि और माता लक्ष्मी का मनुष्यों के लिए संदेश है।
- यहां तक कि यही कारण है कि सुबह उठते ही अपने हाथों को देखने के लिए कहा जाता है क्योंकि हाथों में मां लक्ष्मी का वास बताया गया है। सुबह अपने हाथों को देखने से जीवन में शुभता आती है।
तो इस कारण से हिन्दू धर्म में सुबह उठकर अपने पैरों की तरफ देखने के लिए मना किया जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।