Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:05 AM IST

Hindu Beliefs: खाना बनाते समय न करें ग्रंथों में बताई गई ये गलतियां

हिन्दू धर्म ग्रंथों में खाना बनाने से जुड़े कई नियम बताये गए हैं। मान्यता है कि इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और अन्न के भंडार भरे रहते हैं। वहीं, कुछ गलतियों के बारे में भी वर्णित है जिन्हें करने से बचना चाहिए।  
Updated:- 2023-05-19, 23:00 IST
image

Khana Banate Samay Na Kare Ye Galtiyan: हिन्दू धर्म ग्रंथों में घर की रसोई से जुड़े कई नियम बताये गए हैं। इन नियमों में सबसे ज्यादा खाने बनाने के तरीके  से संबंधित बातें वर्णित हैं। 

धर्म शास्त्रों के अनुसार, रसोई में खाना बनाते समय कुछ नियम हैं जिनका पालन करना बहुत शुभ माना जाता है। वहीं, कुछ ऐसी गलतियां भी हैं जिन्हें करने से बचने के लिए बताया गया है। 

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि खाना बनाते समय किन बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है और किन गलतियों करने से जीता हो सके उतना बचना चाहिए।

  • किचन को वास्तु से लेकर ज्योतिष तक में घर का बहुत अहम हिस्सा माना गया है। 
  • जितना जरूरी किचन का वास्तु है उतना ही इससे जुड़ा ज्योतिष भी महत्वपूर्ण है। 
  • ऐसे में किचन के रखरखाव के अलावा अन्य बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: बच्चों के इन हिस्सों पर लगाएं काला टीका, बुरी नजर से होगी रक्षा

  • इन्हीं आवश्यक बातों में से एक है रसोई में खाना बनाने का सही तरीका। 
  • रसोई में खाना बनाते समय कुछ बातों का ख्याल रखना घर (घर के वास्तु नियम) में समृद्धि लाता है। 
  • नहाने से पहले न तो रसोई में जाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।

what to do while cooking in kitchen

  • ऐसे खाना अशुद्ध होता है जिसका भगवान को भोग नहीं लगाया जा सकता है।
  • खाने बनाना शुरू करते के साथ पहली रोटी याद से गाय के लिए निकाल लें। 
  • गाय के लिए पहली रोटी निकालने से घर के दोष दूर होते हैं। खुशहाली आती है। 
  • खाना कभी भी तनाव या गुस्से में नहीं बल्कि शांत मन से बनाएं। 
  • अशांत मन से बनाया गया खाना घर में क्लेश और नकारात्मकता पैदा करता है। 

what not to do while cooking

  • किसी को भी खाने की थाली (थाली में 3 रोटी क्यों नहीं रखते) दें तो दोनों हाथों से दें। एक साथ से थाली देने से बचें। 
  • खाना बनाने से पहले और बाद में रसोई की सफाई अच्छे से करें। 
  • खाना बनाने से पहले मां अन्नपूर्णा का स्मरण करें। 

यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: गीले कपड़ों में ही क्यों की जाती है मंदिर की परिक्रमा

  • खाना बनाने के बाद मां अन्नपूर्णा का धन्यवाद भी जरूर करें।
  • खाना बनाते समय बाल बांधकर खाना बनाएं। 
  • माना जाता है कि बाल खोलकर खाना बनाना अशुभ होता है। 

 

तो ये हैं वो गलतियां जिन्हें खाना बनाने के दौरान करने से बचना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।