Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:42 AM IST

भोजन के बाद थाली में क्यों नहीं धोने चाहिए हाथ, जानें क्या कहता है शास्त्र

हिंदू शास्त्रों में भोजन के नियमों में एक प्रमुख बात बताई जाती है कि खाने के बाद थाली में हाथ न धोएं। आइए जानें इसके पीछे के कारणों के बारे में।   
Updated:- 2022-12-19, 17:58 IST
image

अक्सर कहा जाता है कि जिस थाली में आप खाना खाते हैं उसमें कभी भी हाथ नहीं धोने चाहिए। दरअसल ज्योतिष में ऐसी कई मान्यताएं हैं जिनका हमारे जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। ऐसे ही शास्त्रों में बनाए नियमों के अनुसार भोजन के भी कुछ विशेष नियमों का पालन जरूरी बताया गया है।

जहां तक खाने की बात की जाए तो यह जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यूं कहा जाए कि अन्न के बिना जिंदगी मुश्किल है। हमारे धर्म शास्त्रों में अन्न को देवी लक्ष्मी या मां अन्नपूर्णा माना जाता है।

इसलिए भोजन के किसी भी नियम का पालन न करने से माता अन्नपूर्णा का अपमान होता है। मुख्य रूप से यदि आप खाने के बाद उसी थाली में हाथ धोते हैं तो इसे माता लक्ष्मी का सबसे बड़ा अपमान माना जाता है। आइए नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें कि शास्त्रों के अनुसार भोजन के बाद थाली में हाथ धोने की मनाही क्यों होती है। 

रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी 

why should not wash hands in thali

चूंकि भोजन को माता लक्ष्मी के ही स्वरूप माता अन्नपूर्णा से सम्बंधित माना जाता है, इसलिए जो लोग खाने के बाद उसी थाली में हाथ धोते हैं उनके घर से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं। ऐसे घरों में यदि पैसा होता भी है तब भी ज्यादा दिनों तक टिकता नहीं है।

जो लोग खाने की खाली थाली का भी अपमान करते हैं उन्हें भी माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि नहीं मिल पाती है। यहां तक कि यज्ञ में भी भोजन का विशेष महत्व बताया गया है और ऐसा माना जाता है कि यज्ञ में जो भी सामग्री अर्पित की जाती है वो देवताओं को भोजन के रूप में मिलती है। इसलिए यदि आप भोजन की ही थाली में हाथ धोते हैं तो ईश्वर को आपका यज्ञ स्वीकार नहीं होता है। 

इसे भी पढ़ें: शास्त्रों के अनुसार भोजन करने के ये 5 नियम जानें

नकारात्मक शक्तियों का आगमन 

ऐसा माना जाता है कि यदि हम भोजन के बाद थाली में ही हाथ (बाएं हाथ से खाना क्यों नहीं खाना चाहिए ) धोते हैं तो शरीर से जो ऊर्जा निकलती है उसकी ओर नकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती हैं और हमारे आस-पास इकठ्ठा होने लगती हैं।

ये शक्तियां हमारे स्वास्थ्य को खराब कर सकती हैं और हमारे शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसी वजह से शास्त्रों में कहा गया है कि आप जिस थाली में कहते हैं उसमें कभी भी हाथ न धोएं। 

क्या है वैज्ञानिक कारण 

washing hands in plate is not good

अगर आप ज्योतिष की न भी मानें तब भी विज्ञान के अनुसार भी थाली में हाथ धोने से शरीर के कई कीटाणु उस थाली में ही पानी के साथ रह जाते हैं। ये पानी जब हमारे शरीर से या अन्य स्थानों से छूता है तब कई जर्म्स फ़ैल जाते हैं।

इन कीटाणुओं को अच्छी तरह से साफ़ नहीं किया जा सकता है और जब आप उसी बर्तन में दोबारा खाना खाते हैं तब ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। इसी वजह से आपको कभी भी उस प्लेट में हाथ नहीं धोना चाहिए जिसमें आप खाना खाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: रात के समय जूठे बर्तन छोड़ने से हो सकते हैं कंगाल, जानें क्या कहता है शास्त्र

 


अन्न का अपमान बन सकता है ग्रहों की नाराजगी का कारण 

ऐसा माना जाता है कि ज्योतिष में सभी ग्रह किसी न किसी अन्न का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी वजह से नवग्रह बनाते समय उसमें कोई न कोई अन्न जरूर रखा जाता है। ज्योतिष में ऐसा कहा जाता है कि अन्न का अपमान ग्रहों के अपमान जैसा होता है।

खासतौर पर अन्न का अपमान शुक्र और बृहस्पति ग्रह का अपमान करना होता है। अन्न के अपमान से ग्रहों के अशुभ फल मिलने शुरू हो जाते हैं। यदि आप खाने की ही थाली में हाथ धोते हैं तो ये अन्न के साथ ग्रहों के अपमान का भी सबसे बड़ा कारण होता है। (खाने के बाद कभी भी जूठे मुंह क्यों नहीं सोना चाहिए)

इसी वजह से हिंदू धर्म शास्त्रों में यह नियम बनाया गया है कि आपको कभी भी भोजन की थाली में हाथ नहीं धोना चाहिए। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। 

images: freepik.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।