herzindagi
why vest called sando

कैसे पड़ा बनियान का सैंडो नाम, जानें इससे जुड़ी दिलचस्प कहानी

पुरषों द्वारा सालों से शर्ट या टी-शर्ट के नीचे बनियान पहना जा रहा है। बनियान जिसे वेस्ट, गंजी, सैंडो समेत कई नामों से जाना जाता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-03, 13:43 IST

बनियान जिसे वेस्ट, गंजी और सैंडो जैसे कई नामों से जाना जाता है। इस अंडरगारमेंट कई अलग डिजाइन और रंग एवं ब्रांड में आते हैं। बहुत से लोग रोजाना अपने कपड़ों के नीचे बनियान पहनते हैं, तो वहीं गांवों में लोग दिनभर बनियान में ही घूमते रहते हैं। बहुत से लोग बनियान को सैंडो भी कहते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसके बारे में सोचा है कि बनियान को सैंडो क्यों कहते हैं? आखिर गंजी या वेस्ट को सैंडो क्यों कहा गया होगा। दुकान में भी ज्यादातर लोग वेस्ट या गंजी कहने के बजाए सैंडो या बनियान कहकर संबोधित करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को दिमाग में यह सवाल चलता है कि बनियान को सैंडो क्यों कहा जाता है, जबकि किसी कंपनी का नाम भी सैंडो नहीं है। ऐसे में चलिए आपके सवाल का जवाब हम दे ही दें कि बनियान को सैंडो क्यों कहा जाता है।

क्या है सैंडो के पीछे की कहानी?

why vest called sando know interesting fact

साल 1867 की बात है, जर्मनी के प्रशिया में एक बच्चे का नाम यूजेन सैंडो था। सैंडो जब दस वर्ष का था, तभी से उसे बॉडी बिल्डिंग का शौक चढ़ गया। उसने कई सारी बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपने बॉडी के ऊपर भी खूब काम किया। यूजेन सैंडो को मॉडर्न बॉडी बिल्डिंग के पितामाह के नाम से भी जाना जाता है। वह कभी भी पूरा कपड़ा नहीं पहनते थे, बनियान का नाम उनके ड्रेसिंग स्टाइलपर पड़ गया।

मशहूर बॉडी बिल्डर थे यूजेन सैंडो

why vest called sando know interesting facts in hindi

उस दौर में सैंडो की बॉडी को सबसे परफेक्ट माना जाता था। लोग दूर-दूर से पैसा देकर यूजेन की बॉडी को देखने आते थे। दुनियाभर में घूम घूमकर यूजेन अपनी बॉडी की प्रदर्शनी करते थे। यूजेन सैंडो ने जापान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत समेत कई देशों का दौरा किया है।

इसे भी पढ़ें: उड़ते जहाज में कैसे भरा जाता है फ्यूल? जानें 

ऐसे पड़ा बनियान का सैंडो नाम

सैंडो अपनी बॉडी बिल्डिंग के लिए खास तरह की टी शर्ट पहनते थे। यूजेन बनियानकी तरह ही कपड़े पहनते थे। जब यूजेन 1905 में भारत आए थे, उसके बाद देश में बनियान का चलन बढ़ गया। उनके आने के बाद से बनियान को लोग सैंडो कहने लगे। आज के समय में लोग इसे वेस्ट और बनियान समेत कई नामों से जानते हैं, लेकिन उस समय स्लीवलेस शर्ट को ही सैंडो कहते थे, जो यूजेन पहना करते थे। बता दें कि फिलीपींस भाषा में सैंडो का अर्थ है स्लीवलेस टी शर्ट। यूजेन सैंडो के भारत दौरे के बाद लोगों गंजी या बनियान को सैंडो कहकर संबोधित करना शुरू किया।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Hacks For Fashion: पुराने कपड़ों से बनाएं फैंसी रबर बैंड, हेयर स्टाइल में आएगा एलिगेंट लुक

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik, Wikipedia

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।