शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। आज यानी 29 जुलाई को नागपंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इन दिन भक्त भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही सांप को दूध पिलाते हैं। सदियों से चली आ रही मान्यता के अनुसार, इस दिन सांप को दूध पिलाना शुभ माना जाता है। अब ऐसे में लोग शिवरात्रि, नागपंचमी और सावन के शुभ मौके पर सांप को दूध पिलाते हैं।
हिंदू धर्म में सांपों को देवता का दर्जा दिया जाता है। स्वयं भगवान शिव सांप को अपने गले में लपेटकर रखते हैं। ऐसे में लोग सांप को भगवान के सामान दर्जा देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सांप दूध नहीं पिता है। यकीनन हम में से बहुत सारे लोग इस बात को मानने से इंकार करेंगे। लेकिन यह सच है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सांप दूध क्यों नहीं पीते हैं।
सांप क्यों नहीं पिता है दूध?
इसे भी पढ़ें- सांप को दूध पिलाने से लेकर बीन की धुन पर नचाने तक, जानिए नाग पंचमी से जुड़ी ये भ्रांतियां
सपेरे लोगों को सांप का करतब दिखाने के लिए लंबे समय तक भूखा-प्यासा रखते हैं। ऐसे में जब उन्हें दूध मिलता है, तो दूध पीने के अलावा उनके पास कोई और उपाय नहीं रहता है। भूख मिटाने के लिए वह दूध पी लेते हैं। लेकिन बता दें कि अगर दूध सांप के फेफड़ों में घुस जाता है, तो उसे निमोनिया हो जाता है, जिसके कारण सांप मर भी सकता है।
अगर विज्ञान की मानें तो सांप दूध नहीं पिता है। बायोलॉजी के अनुसार सांप एक सरीसृप वर्ग का मांसाहारी जीव है। यह अपने आहार के रूप में मेंढक, चूहा और दूसरे जीव का मांस खाता है। लेकिन अपनी स्वेच्छा से दूध कभी नहीं पीता है।
भारत में अनेक प्रकार की प्रजातियों के सांप पाए जाते हैं। उतनी ही तेजी से लोग इनका शिकार करते हैं। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अनुसार सांप शेड्यूल वन श्रेणी का प्राणी है। सांप को मारना या पकड़ना दोनों ही कानूनन अपराध है। इस नियम के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पहली बार सांप पकड़ता है, तो उसे तीन की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माना के तौर पर देना पड़ता है। दूसरी बार यह काम करने पर शख्स को सात साल की सजा और 25 हजार जुर्माना लगता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- नाग पंचमी पर करें ये उपाय, काल सर्प दोष से मिलेगी मुक्ति
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।