जमाना काफी एडवांस हो चुका है। सात समुंदर पार जाने के लिए भी आपको ज्यादा वक्त नहीं लगता है। दरअसल हवाई जहाज आज के समय में दुनिया में कहीं भी आने जाने का सबसे सुविधाजनक जरिया बन चुका है। पलक झपकते ही लोग यहां से वहां पहुंच जाते हैं। अक्सर मन में ख्याल आता है कि हवाई जहाज इतनी लंबी दूरी तय फटाफट कर लेता है. तो इसमें फ्यूल का भी खर्चा उतना ही होता होगा। अब अगर हवाई जहाज का फ्यूल खत्म हो जाए आधे रास्ते में तो क्या होगा?
यह सवाल इसलिए है क्योंकि जब हम बाइक, कार या ऑटो से कहीं अप डाउन करते हैं और उस वक्त जब फ्यूल खत्म होता है तो हम किसी भी पेट्रोल पंप पर रुकते हैं और फ्यूल भरवा लेते हैं, लेकिन आसमान में ना तो पेट्रोल पंप है ना ही हर जगह पर प्लेन की लैंडिंग हो सकती है, तो आखिर इसमें दोबारा से फ्यूल रिफिल कैसे होता है? हम आपके इन सवालों का जवाब इस आर्टिकल के जरिए दे रहे हैं।
Refueling airplane while flying ✈️ pic.twitter.com/40OdyWoD5p
— Science (@ScienceGuys_) October 12, 2023
सच कह तो हम हवाई जहाज से जितनी भी यात्रा कर ले हमें कई ऐसी बातें हैं जो इसके बारे में अब तक पता नहीं है और इन्हीं में से एक है कि आखिर प्लेन में फ्यूल कैसे भरा जाता है। कहा जाता है कि पहले के जमाने में फ्यूल भरने के लिए प्लेन को नीचे उतरना पड़ता था, लेकिन अब यह काम भी आसमान में ही किया जा रहा है।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है टूथपेस्ट के साथ पेट्रोलियम जेली मिलाने से क्या होगा
जब भी हवा में उड़ रहे प्लेन का पेट्रोल खत्म होने लगता है तो इंडिकेटर की मदद से पायलट को यह पता चल जाता है कि फ्यूल अब खत्म होने वाला है। पायलट यह जानकारी कंट्रोल रूम तक भेजता है, जिसके बाद एक फ्यूल से भरे दूसरे एरोप्लेन को आसमान में तेजी से भेजा जाता है। जब फ्यूल से भरा प्लान पहले वाले प्लेन के पास पहुंचता है तो दोनों एयरप्लेन एक दूसरे के साथ पैरेलल एक ही स्पीड में उड़ान भरते हैं।
इसी वक्त फ्यूल वाले प्लेन से एक नोजल निकाला जाता है। आपको बता दें कि हवाई जहाज का जो फ्यूल टैंक होता है वह उसके विंग्स में होता है। नोजल में सेंसर लगा होता है इसकी मदद से वो फ्यूल टैंक को खोज कर उसमें फ्यूल भरने का काम करता है।
यह भी पढ़ें-Wifi Speed Tips: HD मूवीज डाउनलोड करने में होती है परेशानी, तो ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।