शनिदेव की चाल क्यों है टेढ़ी? किसने दिया था लंगड़े होने का श्राप

Shani Dev Ke Dhire Chalne Ka Karan: हिन्दू धर्म में शनि देव को कर्मफल दाता माना जाता है। ग्रंथों और शास्त्रों में उनके जन्म से लेकर कर्मफलदाता बनने तक की कथा वर्णित है। इसी कथा में उनके टेढ़ी चाल चलने के पीछे का रहस्य भी छिपा हुआ है।
आज हम आपको हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर शनि देव की टेढ़ी चाल चलने के पीछे का कारण बताने जा रहे हैं। शनि देव के धीरे या टेढ़े चलने के पीछे का कारण एक श्राप से जुड़ा हुआ है जिसके बारे में जानना बेहद रोचक साबित होगा।
- पौराणिक कथा के अनुसार, सूर्य देव (सूर्य देव की आरती के लाभ) की दो पत्नियां थीं। माता संज्ञा और माता छाया। शनिदेव माता छाया के पुत्र और यम एवं यमुना माता संज्ञा की संतान। शनि माता छाया के लिए सभी संतानें बराबर थीं लेकिन माता संज्ञा शनि देव को अधिक पसंद नहीं करती थीं।
इसे जरूर पढ़ें: Shani Dev: शनिदेव को आखिर क्यों चढ़ाया जाता है सरसों का तेल?
- एक दिन शनि देव ने माता संज्ञा से भोजन मांगा। माता संज्ञा ने शनिदेव को भोजन के लिए प्रतीक्षा करने को कहा जबकि अपनी संतानों को उन्होंने भरपेट खाना खिलाया। यह देख शनि देव दुखी हुई और पुनः माता संज्ञा से भोजन मांगा।
- जिस पर माता संज्ञा ने शनि देव की माता छाया के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। अपनी माता का अपमान वह सह न सके और उन्होंने पैर से माता संज्ञा के गर्भ पर वार कर दिया। गर्भ पर वार माता संज्ञा सह न सकीं और उन्होंने शनि देव (शनिदेव के 9 वाहन देते हैं यह संकेत) को श्राप दे दिया।
- श्राप यह था कि जिस पैर से शनि देव ने उनके गर्भ पर वार किया है व पैर उनका टूट जाए। हुआ भी ऐसा ही और शनि देव की दर्द भरी चीख से पूरा ब्रह्मांड हिल गया। त्रिदेव भी वहां प्रकट हुए। शनि देव ने पिता सूर्य को पुकारा और न्याय करने के लिए निवेदन किया।
इसे जरूर पढ़ें: नौकरी में प्रमोशन और करियर में सफलता के लिए शनि के उपाय
- सूर्य देव ने शनिदेव का पैर तो जोड़ दिया लेकिन शनिदेव की चाल में फर्क आ गया था। इसका कारण यह था कि माता संज्ञा गलत अवश्य थीं पर वह माता के स्थान पर थीं ऐसे में मां के गर्भ पर वार करना उचित न था। बस तभी से शनिद एव की चाल धीरे या टेढ़ी हो गई।
तो इस कारण से शनि देव चलते हैं टेढ़ी चाल। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।