Mon Sep 21, 2026 | Updated 01:33 AM IST

Aaj Ka Choghadiya 15 November 2025: शनिवार के दिन कर रहे हैं साढेसाती की विशेष पूजा, देखें आज दिन और रात का चौघड़िया मुहूर्त

शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए सबसे खास होता है। इस दिन आप साढेसाती की विशेष पूजा भी करा सकती हैं। इससे आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। इसके लिए आप पंडित जी के बताए गए चौघड़िया मुहूर्त का ध्यान रखें, ताकि किसी तरह की समस्या न हो।
Updated:- 2025-11-15, 07:30 IST
image

 शनिवार के दिन लोग शनिदेव की पूजा करते नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई चाहता है कि वो शनिदेव से जुड़ी समस्याओं को कम करने का प्रयास कर सके, लेकिन ऐसा करना संभव नहीं है। ऐसे में एगर आप साढेसाती की पूजा करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि आप चौघड़िया मुहूर्त का खास ध्यान रखें। पंडित सौरभ त्रिपाठी जी, छिंदवाड़ा, एमपी ने ऐसे ही चौघड़िया मुहूर्त को शेयर किया है। जिसे जानकर आप अपनी साढेसाती की पूजा करा सकती हैं और इसका लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इससे आपके जीवन में किसी भी तरह की परेशानियां नहीं होंगी।

2 - 2025-11-12T145331.756

आज का चौघड़िया मुहूर्त 15 नवंबर 2025 (सूर्योदय से सूर्यास्त तक) 

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
काल प्रातः 06:43 बजे से 08:03
शुभ  प्रातः 08:03 बजे से 09:23
रोग प्रातः 09:23 बजे से 10:44
उद्वेग सुबह 10:44 बजे से 12:04



 



मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • काल : दिन का आरंभ काल चौघड़िया से हो रहा है। यह अशुभ समय है। किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य की शुरुआत करने से सख्ती से बचें, क्योंकि शनिवार को यह विशेष रूप से हानिकारक माना जाता है।
  • शुभ : यह चौघड़िया धार्मिक, मांगलिक, अनुष्ठान और सामाजिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। इस समय में किए गए कार्य संतोषजनक परिणाम देते हैं।
  • रोग : यह चौघड़िया रोग और कष्टों से जुड़ा होता है। इस समय में कोई बड़ा व्यवसाय शुरू करने, स्वास्थ्य संबंधी बड़ा फैसला लेने या यात्रा करने से बचना चाहिए।
  • उद्वेग : यह समय भी शुभ नहीं होता है, यह चिंता और अशांति लाता है। महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई, या प्रशासनिक कार्यों को इस अवधि में टाल देना चाहिए।

15 नवंबर 2025 दिन के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चर : दोपहर 12:04 बजे से 01:24 तक है। यह चौघड़िया सामान्य तौर पर शुभ होता है। इस समय यात्रा, वाहन या मशीनरी खरीदने जैसे गतिशील कार्य शुरू किए जा सकते हैं।
  • लाभ : दोपहर 01:24 बजे से 02:44 तक है। धन संबंधी मामलों, निवेश और व्यापार में वृद्धि के लिए यह समय उत्तम है। इसमें किए गए कार्य लाभ और सफलता दिलाते हैं।
  • अमृत : दोपहर 02:44 बजे से 04:05 तक है। यह चौघड़िया सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। सभी महत्वपूर्ण और स्थायी कार्य इस समय शुरू किए जा सकते हैं।
  • काल : शाम 04:05 बजे से 05:27 तक है। दिन का अंतिम चौघड़िया अशुभ काल वेला है। इसी समय राहु काल भी रहता है, इसलिए सूर्य अस्त होने से पहले किसी भी शुभ कार्य को पूर्ण कर लेना चाहिए।

आज रात का चौघड़िया मुहूर्त 15 नवंबर 2025 (सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक)

मुहूर्त का नाम  मुहूर्त का समय
लाभ सायं 05:27 बजे से 07:05
उद्वेग सायं 07:05 बजे से 08:43
शुभ  रात 08:43 बजे से 10:21
अमृत रात 10:21 बजे से 11:59

 

 
 

 

मुहूर्त के अनुसार क्या करें?

  • लाभ: रात का आरंभ लाभ चौघड़िया से हो रहा है। यह ज्ञान, विद्या, या व्यापारिक योजनाओं पर विचार-विमर्श के लिए उत्तम है।
  • उद्वेग : यह अशुभ समय है। किसी भी महत्वपूर्ण वार्ता या समझौता करने से बचें।
  • शुभ: धार्मिक चर्चा, पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों की योजना बनाने के लिए यह चौघड़िया शुभ है।
  • अमृत : सभी शुभ और आध्यात्मिक कार्यों के लिए यह रात का सर्वोत्तम समय है। यह मानसिक शांति और सिद्धि प्रदान करता है।

1 - 2025-11-12T145329.846

15 नवंबर 2025 रात के अन्य चौघड़िया मुहूर्त

  • चर : रात 11:59 बजे से 01:37 तक है। यह चौघड़िया सामान्य रूप से अच्छा होता है। लंबी दूरी की यात्रा या गतिशील कार्य करने के लिए यह अनुकूल है।
  • रोग : रात 01:37 बजे से 03:15 तक है। यह अशुभ समय है। किसी भी तरह के संघर्ष, रोग या कलह को इस समय टालना चाहिए।
  • काल : सुबह 03:15 बजे से 04:53 तक है। यह अशुभ काल वेला है। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य शुरू न करें।
  • लाभ : सुबह 04:53 बजे से 06:33 तक हैं। सूर्योदय से पहले का यह समय ज्ञान और लाभ से जुड़े कार्यों के लिए उत्तम है।

इसे भी पढ़ें- 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।