image

Shani Margi 2025: 28 नवंबर को वक्री शनि होंगे मीन राशि में मार्गी, इन 3 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा; धन लाभ के बनेंगे योग 

ऐसा माना जाता है कि जब शनिदेव अपनी चाल बदलते हैं तो सभी राशियों के जीवन में कई बदलाव आने लगते हैं, ऐसे ही शनि देव जल्द ही अपनी चाल बदलकर वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। आइए जानें उनकी बदली हुई चाल का किन राशियों पर शुभ प्रभाव होगा।
Editorial
Updated:- 2025-11-26, 15:21 IST

शनिदेव को सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है और इन्हें न्याय के देवता के रूप में देखा जाता है। शनिदेव जब वक्री अवश्था में चलते हैं तब वो अलग तरह के परिणाम देते हैं, वहीं शनि की मार्गी अवस्था को अलग माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि तब शनि वक्री होते हैं तब वो टेढ़ी चाल चलते हैं और इसके कुछ नकारात्मक परिणाम राशियों पर दिखाई देते हैं, वहीं शनि का मार्गी उनका सीधी चाल चलने को दिखाता है जो राशियों के लिए अनुकूल संकेत दे सकता है। अभी शनिदेव वक्री चाल चल रहे हैं और बहुत जल्द ही यानी कि 28 नवंबर को उनका मीन राशि में प्रवेश होगा कर वो मार्गी हो जाएंगे। शनि का मार्गी होना कई विशेष राशियों के लिए शुभ परिणाम देगा। चूंकि इस दौरान शनि देव मीन राशि में मार्गी होंगे इसलिए मुख्य रूप से मीन राशि के जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं जो उनके लिए शुभ होंगे। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि मार्गी शनि मीन राशि के साथ किन अन्य राशियों को लाभ पहुंचाएंगे और किसके लिए धन के मार्ग खुलेंगे।

कन्या राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

शनि का मीन राशि में मार्गी होना कन्या राशि के लोगों के लिए भी बहुत शुभ हो सकता है। इस राशि के लोग इस दौरान अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं और उन्हें हर काम में सफलता मिल सकती है।

virgo zodiac shani margi effects

आपको करियर में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो कि भविष्य के लिए शुभ संकेत देंगी। इन्हीं जिम्मेदारियों से आप करियर की ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं। आपको वर्कप्लेस पर अपने सीनियर का सहयोग मिलेगा। 28 नवंबर के बाद से आपके खर्चों में कमी आएगी और बचत बढ़ेगी। आपके किसी पुराने अटके हुए काम से अचानक आर्थिक लाभ संभव है। शनि के मार्गी होने से आपको वैवाहिक जीवन में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। आपके लिए शनिवार को तेल का दान करना अत्यंत शुभ होगा।

इसे जरूर पढ़ें: Shani Margi November 2025: इस दिन से शनि होने जा रहे हैं मार्गी, कुंभ समेत इन 2 राशियों पर दिखेगा साढ़े साती का असर; नौकरी और रिश्तों में आ सकते हैं बड़े बदलाव

धनु राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

धनु राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में मार्गी होना उनके जीवन के लिए लाभदायक हो सकता है। आपको करियर में तरक्की मिलने के योग हैं और आय के नए मार्ग खुल सकते हैं जिससे आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। धनु राशि के जो लोग करियर में बदलाव चाहते हैं, उनके लिए यह परिवर्तन बेहद लाभदायक रहेगा। आप अगर नई नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए जल्द ही नई नौकरी के योग बन सकते हैं। आपके पुराने रुके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। मार्गी शनि के प्रभाव से घर में शांति और सकारात्मकता बढ़ेगी। आपके जीवन के तनाव कम हो सकता है और आप सही दिशा में निर्णय लेने के लिए खुद को सक्षम पाएंगी।

shani margi effects in meen rashi

मीन राशि पर शनि की मार्गी का प्रभाव

क्योंकि शनि मीन राशि में ही मार्गी हो रहे हैं, इसलिए इसका सबसे प्रत्यक्ष और मजबूत प्रभाव मीन राशि के लोगों पर ही पड़ेगा। मीन राशि के लोगों के जो काम काफी समय से अटके थे वो भी पूरे हो सकते हैं और उनका लाभ मिलेगा। इस दौरान आपके अधूरे काम पूरे होने लगेंगे और आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मीन राशि वालों को इस दौरान आलस्य को छोड़कर अपना काम मन लगाकर करने की जरूरत है। मीन राशि के जो जातक नौकरी में हैं वो अगर ज्यादा मेहनत करेंगे तो उन्हें जल्द ही सफलता मिलेगी और जो नई नौकरी की तलाश में हैं उन्हें जल्द ही नई नौकरी मिल सकती है। जो लोग पार्टनर के साथ बिजनेस कर रहे हैं उन्हें पार्टनर का साथ मिलेगा। आपको सलाह दी जाती है कि नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

शनि की मार्गी का असर इन तीन राशि के लोगों पर सबसे ज्यादा दिखाई देगा और यदि आपकी राशि भी इनमें से है तो भविष्य में समय आपके अनुकूल बाजार आ रहा है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;