Why lovers Called Pair of Swans: फिल्मों, कहानियों और यहां तक कि आम जिंदगी में भी प्रेमी जोड़ों को एक साथ देख लोग अक्सर उन्हें'दो हंसों का जोड़ा' कहकर बुलाते हैं। यही नहीं, आपको कुछ बॉलीवुड गानों में भी ऐसे वाक्य सुनने को मिल जाएंगे।
अक्सर प्रेमियों और विवाहित जोड़ों को देख कर कहते हैं कि दोनों में इतना प्यार है जैसे 'हंसों का जोड़ा' हों, पर क्या कभी आपने यह सोचा है कि आखिर दो प्यार करने वालों की तुलना हंसों के जोड़े से ही क्यों की जाती है? अगर नहीं जानते हैं, तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं।
हंसों के जोड़े को प्रेम का प्रतीक मानते हैं लोग
हंस विनम्र स्वभाव वाला पक्षी होता है और यह अपने साथी हंस से बहुत प्रेम करता है। इन दोनों के बीच प्यार इतना गहरा रहता है कि वे हर समय एक-दूसरे के साथ ही नजर आते हैं। इनके आपसी प्रेम, लगाव और दो हंसों को हमेशा नदी-तालाबों में एक साथ देखे जाने की ही वजह से यह कथन प्रचलित हो गया। साथ ही, लोगों ने असल जिंदगी में भी प्रेमी जोड़े को साथ देखकर उन्हें दो हंसों का जोड़ा का टैग देने लगे। इस तरह जिन लोगों के बीच बहुत गहरा प्रेम होता है, उन्हें अक्सर हंसों का जोड़ा कहा जाता है। यह एक कहावत है जिसका मतलब है कि दो लोग एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और हमेशा साथ रहना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें-शादी की पहली रात को सुहागरात ही क्यों कहा जाता है?
हंसों के बारे में कुछ खास जानकारी
हंस सिर्फ सफेद रंग के ही नहीं होते हैं। ऑस्ट्रेलिया में काले रंग के हंस भी बहुतायत में पाए जाते हैं। हंस को लेकर ऐसा कहा जाता है कि वे बेहद वफादार जीव है। इसके अपने जीवनसाथी के प्रति सदैव प्रेम बरसाते हैं और वे ज्यादातर जोड़े में ही नजर आते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इनके दांत नहीं होते हैं। ये अपने साथियों और समूह का खास ख्याल रखते हैं और अक्सर समूह में ही उड़ते हैं।
इसे भी पढ़ें-सच या झूठ? क्या प्लेन में ले जा सकते हैं शैंपू का पैकेट या बॉटल
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों