Sacred Thread: कलावा बांधते समय तीन बार ही क्यों लपेटा जाता है?

Teen Baar Hi Kyu Bandha Jata Hai Kalava: हिन्दू धर्म में कलावे का बहुत महत्व है। कलावे को रक्षा सूत्र के रूप में देखा जाता है।
किसी भी धार्मिक कार्य में कलावे को बांधना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ के दौरान पंडित द्वारा हाथ में कलावा बांधा जाता है।
कलावे को बांधने से जुड़े कई नियम धर्म-शास्त्रों में बताये गए हैं। इन्हीं में से एक है कलावा बांधते समय उसे तीन बार ही लपेटने का नियम।
ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों कलावे बांधते वक्त तीन बार ही लपेटा जाता है।
- शास्त्रों में वर्णित जानकारी के अनुसार, कलावे की तीन तहें त्रिदेवियों के वास को दर्शाती हैं।
- जब कलावे को पहली बार लपेटा जाता है तब उसमें मां सरस्वती (मां सरस्वती के मंत्र) का वास स्थापित होता है।
- जब कलावे को दूसरी बार लपेटा जाता है तब उसमें मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: स्नान के बाद ही क्यों करनी चाहिए पूजा?
- जब कलावे को तीसरी बार लपेटा जाता है तब उसमें मां पार्वती का निवास होता है।
- इन्हीं देवियों की शक्तियों को हाथ और हाथ के जरिये शरीर में संचारित किया जाता है।
- माना जाता है कि कलावे को बांधते समय जो गांठ लगती है उसमें त्रिदेव का वास होता है।
- यानी कि एक कलावे में ब्रह्मा, विष्णु (भगवान विष्णु के छल) और महेश त्रिदेवियों संग स्थापित होते हैं।
- धर्म ग्रंथों के अनुसार, कलावे को तीन बार ही लपेटने के पीछे यही मुख्य कारण है।
- ऐसी मान्यता है कलावा तीन बार से ज्यादा लपेटा जाए तो इसकी शक्ति निष्फल हो जाती है।
- जबकि सिर्फ तीन बार लपेटने से कई दिव्य फलों की प्राप्ति होती है।
- मां सरस्वती के आशीर्वाद से व्यक्ति में एकाग्रता बढ़ती है और बुद्धि तीव्र होती है।
- मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से व्यक्ति को धन लाभ होता है और आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: खाना बनाते समय न करें ग्रंथों में बताई गई ये गलतियां
- मां पार्वती की कृपा से व्यक्ति को शारीरिक, आत्मिक और मानसिक शक्ति मिलती है।
- वहीं, कलावे की गांठ में त्रिदेव के होने से जीवन व्यक्ति सशक्त बनता है।
- हर परिस्थित से निपटने की कला का उसमें संचार होता है और सकारात्मकता आती है।
तो इस कारण से कलावा बांधते समय तीन बार लपेटा जाता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock, pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।