शादी में सबसे पहले दुल्हन क्यों पहनाती है वरमाला? जानें इसके पीछे छिपे ये संकेत, जो शादीशुदा जिंदगी बदल देंगे

शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे कई सारे जोड़े होंगे, जिनकी शादी इस साल होगी। शादी की तैयारियां भी पहले से पूरी हो चुकी होंगी। बस इंतजार है शादी की तारीख का। शादी में कई सारी ऐसी रस्में हैं, जो बेहद जरूरी होती है। वरमाला की रस्म शादी के फेरों से पहले निभाई जाती है। इस रस्म में दुल्हन-दुल्हे को पहले वरमाला पहनाती है। इसके बारे में हमने पंडित जन्मेश द्विवेदी, रोहिणी, दिल्ली से जानते हैं कि इस रस्म में पहले दुल्हन ही क्यों वरमाला दुल्हे के गले में डालती है।
शादी में दुल्हन क्यों पहनाती है पहले वरमाला?
शादी का दिन सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है। इस दिन दुल्हा-दुल्हन भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप माने जाते हैं। ऐसे में शादी की रस्में भी खास तरीके से निभाई जाती हैं। वरमाला भी शादी की अहम रस्म होती है। इस रस्म में दुल्हन सबसे पहले वरमाला पहनाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि विवाह में वधु की सहमति सबसे अहम मानी गई है। इसलिए सबसे पहले वो अपने वर को वरमाला पहनाकर स्वीकृति देती है। इसके बाद वर की तरफ से वरमाला पहनाकर वधु को स्वीकार किया जाता है। साथ ही मंगल और शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव विवाह में सुख और समृद्धि लाता है।
शादी में पहनाई गई वरमाला से कैसे अच्छा होगा वैवाहिक जीवन?
- दुल्हन को पहले वरमाला पहनने देना इस बात का प्रतीक है कि शादी का शुभ योग और मंगल मंगल होगा।
- इससे दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहती है।
- छोटी-छोटी बातों पर कौन सही है की बहस में पड़ने के बजाय, समझौता करना और प्रेम से रहना सिखाता है। यह दिखाता है कि आपके लिए रिश्ता अपने अहंकार से अधिक महत्वपूर्ण है।
- शादी में दुल्हन द्वारा वरमाला पहनान यह दर्शाता है कि जैसे भगवान शिव और माता पार्वती ने अपने रिश्ते की पवित्रता को बनाए रखा। वैसे ही हम भी रखेंगे।
इसे भी पढ़ें: कब होगी आपकी शादी? कुंडली में बन रहे योग बताएंगे लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज...पंडित जी बता रहे हैं जरूरत की बात
शादी में पहनाई गई वरमाला के पीछे छिपे क्या हैं संकेत?
- दुल्हन सबसे पहले वरमाला पहनाकर यह सुनिश्चित करती है कि इस व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के रूप में स्वीकार कर लिया है। ऐसे में अब हम अपना वैवाहिक जीवन एक-दूसरे की बातों को समझकर आगे बढ़ाएंगे।
- वरमाला यह दर्शाती है कि पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति समान आदर रखेंगे और एक-दूसरे के फैसलों का सम्मान करेंगे।
- यह प्रतीकात्मक रूप से यह सिखाता है कि वैवाहिक जीवन में, दोनों साथियों को अपने अहंकार को त्यागकर एक-दूसरों की बातों को समझेंगे।
- शादी में वरमाला की रस्म अहम होती है। इसलिए आपको भी इसकी महत्तता जाननी चाहिए, ताकि आपको भी इसके बारे में पता चल सके।
इसे जरूर पढ़ें- Tulsi Vivah Upay: पति से रहती है अनबन और बिना वजह होते हैं लड़ाई-झगड़े, तो तुलसी विवाह के दिन आजमाएं ये 5 आसान उपाय
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Presonal
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।