Vastu Upay: इन खास जगहों पर बांधें कलावा, घर में बढ़ेगी सकारात्मक ऊर्जा

घर में सकारात्मकता बनी रहे। इसके लिए हम कई सारी चीजों को करना पसंद करते हैं। वहीं वास्तु एक्सपर्ट से जानकारी लेते हैं कि किस काम को करने से घर में वास्तु दोष नहीं लगेगा। ऐसे ही तरीके को एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने हमारे साथ शेयर किया। इसमें उन्होंने कलावे को घर में अलग-अलग जगह बांधने के बारे में बताया है, जिससे आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। ऐसे में आपको इसे जरूर बांधना चाहिए। साथ ही इशके महत्व के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।
किस स्थानों पर बांध सकते हैं कलावा?
- कलावा हमेशा शुभ माना जाता है। इसलिए पूजा-पाठ से लेकर हर चीज में कलावे का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी इसे इसका इस्तेमाल घर पर अलग-अलग जगह कर सकती हैं। इसे बांधकर आप वास्तु से जुड़ी समसयाएं कम कर सकती हैं।
- मुख्य द्वार पर बांधे कलावा। ऐसा इसलिए क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में आप मुख्य द्वार के चौखट पर या द्वार के ऊपरी हिस्से के बीच इसे बांधे।
- यह एक रक्षा कवच का काम करता है, नकारात्मक शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकता है और शुभता को आकर्षित करता है।

- तिजोरी या धन वाले स्थान पर इसे बांधे। यह स्थान देवी लक्ष्मी का निवास माना जाता है। घर की तिजोरी, कैश बॉक्स, या उस अलमारी के हैंडल पर कलावा बांधें जहां आप पैसे या आभूषण रखते हैं। यह धन की स्थिर वृद्धि सुनिश्चित करता है और बरकत लाता है।
- पूजा का कलश या जल स्थान पर भी आप कलावा बांध सकती हैं। कलश को सभी देवी-देवताओं और पवित्र नदियों का निवास माना जाता है। जल जीवन और समृद्धि का प्रतीक है। पूजा के दौरान रखे गए कलश के मुख पर कलावा बांधें। यह घर में शीतलता, शांति और पवित्रता बनाए रखता है।
कलावा बांधते समय इन बातों का रखें ध्यान
- इस बात का ध्यान रखें कि जिस दिन आप कलावा बांधे तो वो दिन अच्छा हो। तभी कलावा बांधकर आप सकारात्मक ऊर्जा को बनाएं रखेंगे।
- अगर कलावा पुराना हो गया है, तो इसे उतार दें और इसे जल में प्रवाहित कर दें।
- आप चाहें तो कलावे को हर शुक्रवार को भी बदलकर नया बांध सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: घर के मंदिर में रोजाना जलाती हैं कपूर तो न करें ये गलतियां, बढ़ सकती है नकारात्मक ऊर्जा
कलावा हर शुभ चीज के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप भी इसे बांधकर अपने आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकती हैं। इससे आपके जीवन में आने वाली परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। इसलिए आपको एक्सपर्ट की राय लेकर इसे जरूर बांधना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: माचिस की 2 तीलियों से ऐसे चेक करें अपने घर का औरा, झटपट पकड़ में आ जाएगी नकारात्मक ऊर्जा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।