Karwa Chauth: क्‍यों करवा चौथ पर विवाहित महिलाओं को पहनना चाहिए लाल रंग?

लाल रंग को हिंदू धर्म में क्‍यों पवित्र और शुभ माना गया है और महिलाओं को करवा चौथ पर यह रंग क्‍यों धारण करना चाहिए, चलिए हम आपको बताते हैं। 

auspicious colours astro in hindi

करवा चौथ के पर्व के लिए महिलाएं पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। खासतौर पर इस पर्व पर क्‍या पहनना है यह सबसे महत्‍वपूर्ण हो जताा है। इतना ही नहीं, बहुत सी महिलाएं धर्म के अनुसार करवा चौथ पर शुभ रंग ही धारण करना पसंद करती हैं।

ऐसे में सबसे ज्‍यादा शुभ लाल रंग को माना जाता है। मगर क्‍या आपके जहन में कभी यह सवाल उठा कि लाल रंग को हिंदू धर्म में क्‍यों विशेष माना गया है और करवा चौथ पर लाल रंग के वस्‍त्र को क्‍यों महिलाएं पहनना पसंद करती हैं।

यदि आपको नहीं पता है, तो एक बार यह आर्टिकल जरूर पढ़ें-

red colour astrology

सौभाग्‍य का रंग

लाल रंग को हमेशा प्रेम से जोड़ कर देखा जाता है, करवा चौथ का त्‍योहार भी पति-पत्‍नी के मध्‍य प्रेम संबंधों को बढ़ाता है। ऐसे में अगर आप लाल रंग के कपड़े पहनती हैं तो इस त्‍योहार में और भी उत्‍साह, उमंग और खुशी बढ़ जाती है। वैसे हिंदू धर्म में लाल रंग को सौभाग्‍य का रंग बताया गया है। ऐसे में महिलाओं को करवाचौथ पर लाल रंग जरूर धारण करना चाहिए।

मंगल का रंग

यह रंग मंगल ग्रह का रंग है। यदि पति-पत्नी में से किसी की भी कुंडली में मंगल दोष है या फिर मंगल कमजोर है, तो करवा चौथ के दिन आपको लाल रंग जरूर धारण करना चाहिए। अगर आप लाल रंग के कपड़े धारण नहीं कर रही हैं, तो आपको लला रंग की चूड़ी जरूर पहननी चाहिए। ऐसा करने पर आपके वैवाहिक संबंध मधुर होंगे।

सुहाग का रंग

हिंदू धर्म में लाल रंग को सुहाग का रंग भी कहा गया है। ऐसा कहा जाता है कि लाल रंग पहनने से पति की उम्र बढ़ती है और जीवन में भी उसे सफलता मिलती है। लाल रंग आपके विवाह को भी मजबूत बनाता है और आपस के क्‍लेश को दूर करता है।

मां का रंग होता है लाल

देवी लक्ष्‍मी को अष्‍टलक्ष्‍मी कहते हैं और यह सौभाग्‍य प्रदान करने वाली देवी कहलाती हैं। देवी लक्ष्‍मी हमेशा लाल रंग के वस्‍त्र धारण करती हैं, इसलिए अगर आप भी लाल रंग के कपड़े पहनती हैं तो आपको अष्‍टलक्ष्‍मी का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है।

इसे जरूर पढ़ें- दिवाली के मौके पर काजल के ये उपाय खोल देंगे आपका भाग्‍य

why red colour is auspicious on karwa chauth

वीरता का प्रतीक होता है

लाल रंग वीरता और बलिदान का होता है। महिलाओं को हमेशा ही बलिदान की देवी के रूप में देखा गया है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है क‍ि औरत से किसी भी तरह का बलिदान मांग लिया जाए। मगर लाल रंग वीरता का भी प्रतीक है, एक महिला के अनेक रूप और भूमिकाएं होती हैं और हर भूमिका वो सफलतापूर्वक निभाती है।

अग्नि का रंग होता है लाल

अग्नि जीवन में उजाला लाती है, ठीक प्रकार से महिलाएं भी उजाला का प्रतीक होती हैं। ऐसे में शुभ अवसर पर लाल रंग के वस्‍त्र धारण करना महिलाओं के लिए भी शुभ होता है। ऐसे में करवा चौथ पर लाल रंग जरूर धारण करें।

उम्‍मीद है कि आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP