दिवाली के मौके पर काजल के ये उपाय खोल देंगे आपका भाग्य

दिवाली पर काजल बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। हर घर में दिवाली के पर्व पर काजल बनाया भी जाता है और लगाया भी जाता है। आपको हम पहले ही बता चुके हैं कि काजल नकारात्मक ऊर्जाओं को नष्ट करने के लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है।
काजल का रंग काला होता है और काले रंग के अंदर किसी भी चीज को अपनी ओर आकर्षित करने की पावर होती है। ऐसे में अच्छी और बुरी दोनों तरह की ऊर्जा को काला रंग अपने अंदर समाहित कर लेता है।
दिवाली की रात अमावस्या की रात होती है और अमावस्या की रात में नकारात्मक शक्तियां बहुत ज्यादा प्रभावशाली हो जाती हैं, ऐसे में काजल के कुछ उपाय वाकई आपके भाग्य को जगा सकते हैं और बुरी बला से आपको बचा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
घर के मुख्य द्वार के लिए टोटके
दिवाली की रात घर के मुख्य द्वार पर आप काजल की 21 बिंदियां लगाएं। दरअसल, जहां दिवाली की रात में देवी लक्ष्मी का घर में आगमन होता है वहीं इस दिन बहुत सी नकारात्मक ऊर्जाएं भी प्रबल हो जाती हैं और घर में प्रवेश करने लग जाती हैं। ऐसे में काजल की ये बिंदियां आपको खराब ऊर्जाओं से बचाती हैं।
आंखों में काजल लगाने का उपाय
दिवाली की रात आप घर में जो काजल बनाते हैं, उसे आंखों पर भी जरूर लगाएं यह काजल आपको न केवल नजर दोष से बचाता है बल्कि आपका भाग्य खोलता है और आपको धनवान भी बनाता है। घर में बने काजल को आप देवी लक्ष्मी जी पर भी जरूर चढ़ाएं। यदि दिवाली की रात आप देवी लक्ष्मी जी को अर्पित काजल को अपनी आंखों पर लगाती हैं, तो बहुत लाभ होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- गाय का गोबर होता है कमाल, अशुभ भी हो जाता है शुभ
घर में बने काजल का उपाय
घर में बना काजल आप आंखों में लगाने के अलावा घर के उस कमरे की दीवार पर भी लगा सकती हैं, जहां अंधेरा रहता है और आप घर का कबाड़ रखती हैं। यदि आपके घर में कोई बीमार है तो उसके कमरे में भी आप उस काजल को रख सकती हैं। बल्कि इस काजल को बीमार जातक के पैर के तलवों और हाथ की हथेलियों पर भी लगा सकती हैं।
शत्रुओं के नाश का उपाय
यदि आपके शत्रु आपको कष्ट पहुंचा रहे हैं या फिर आपके काम में बाधा बन रहे हैं, तो आपकी इस बाधा को दूर करने के लिए आप दिवाली की रात काजल को बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपके शत्रु शांत हो जाएंगे और आपको दुख पहुंचाना छोड़ देंगे।
कहां-कहां लगाएं काजल
ऐसा कहा जाता है कि दिवाली की रात घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। मगर यदि आपको किसी कारण से दिवाली की रात घर से बाहर निकलना पड़े या फिर आपको चौराहा लांघना पड़े, तो आपको अपने कान के पीछे या सिर पर बालों के बीच छुपाते हुए काजल का काला टीका जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आप हर तरह की बुरी बला से बच जाते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।