herzindagi
bollywood kissa

राजेश खन्ना के लिए गाना गाने से क्यों किशोर कुमार ने किया था इंकार?

राजेश खन्ना और मुमताज की सुपरहिट जोड़ी 'दुश्मन' समेत कई फिल्मों में नजर आई थी। 'दुश्मन' फिल्म का एक गाना जो सुपरहिट हुआ था, उसे गाने से किशोर कुमार ने पहले मना कर दिया था।
Editorial
Updated:- 2023-06-13, 16:40 IST

राजेश खन्ना को हिन्दी फिल्मों का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। उनका स्टारडम कमाल का रहा है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई फिल्में दी। यूं तो परदे पर उनकी जोड़ी कई एक्ट्रेसेस के साथ जमी, लेकिन मुमताज के साथ उनकी जोड़ी आज भी याद की जाती है। इन दोनों ने 'रोटी', 'दो रास्ते', 'सच्चा झूठा', 'आपकी कसम' और 'दुश्मन' जैसी कई हिट फिल्में दी। राजेश खन्ना और किशोर कुमार के बीच भी गहरी दोस्ती थी। यह वो वक्त था जब राजेश खन्ना की एक्टिंग और किशोर कुमार की आवाज के चर्चे हर तरफ थे। जिस फिल्म में राजेश खन्ना अभिनय करते या फिर जिस गाने में किशोर कुमार आवाज देते, उसका हिट होना लगभग तय ही माना जाता था। राजेश खन्ना के कई गानों में भी किशोर कुमार ने आवाज दी है, जो सुपरहिट हुए हैं। लेकिन फिर क्यों किशोर कुमार ने राजेश खन्ना और मुमताज की फिल्म, 'दुश्मन' के एक गाने में आवाज देने से मना कर दिया था। बॉलीवुड रिवाइंड में आज आपको बताते हैं ये रोचक किस्सा।

कौन सा था यह गाना?

bollywood trivias

कई जगह इस बात का जिक्र आता है कि राजेश खन्ना की किशोर कुमार की आवाज काफी पसंद थी और दोनों गहरे दोस्त भी थी। यही वजह थी कि राजेश खन्ना, अक्सर अपनी फिल्मों में किशोर कुमार से गवाने की फरमाइश रखा करते थे। 'दुश्मन' फिल्म में भी कुछ ऐसा ही हुआ। 1972 में रिलीज हुई इस फिल्म में वादा तेरा वादा एक गाना था, जिसने धूम मचा दी थी। इस गाने को राजेश, किशोर कुमार से गवाना चाहते थे लेकिन शुरू में उन्होंने इस गाने को गाने से मना कर दिया था। हालांकि बाद में राजेश खन्ना की जिद के आगे किशोर कुमार को झुकना पड़ा। उन्होंने इस गाने को गाया और गाना सुपरहिट हुआ।

यह भी पढ़ें- मुमताज की शादी की खबर पर कुछ ऐसा था राजेश खन्ना का रिएक्शन

क्या था पूरा किस्सा?

bollywood rewind

यूं तो किशोर कुमार न जाने कितनी फिल्मों में राजेश खन्ना की आवाज बने लेकिन दुश्मन फिल्म के गाने को गाने से उन्होंने साफ मना कर दिया था। दरअसल जब किशोर कुमार को इस गाने के बारे में बताया गया, तो उन्हें ऐसा लगा कि इस गाने को उनसे बेहतर रफी साहब गा सकते हैं। इसलिए उन्होंने इस गाने को गाने से मना कर दिया। एक इंटरव्यू के दौरान इस दिलचस्प वाकये का जिक्र किया गया था। इस गाने में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने म्यूजिक दिया था। प्यारेलाल जी ने एक बातचीत के दौरान बताया था कि किशोर कुमार को जब यह गाना ऑफर किया गया, तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि यह गाना रफी साहब की आवाज में ज्यादा अच्छा लगेगा। जब यह बात राजेश खन्ना को पता चली, तो उन्होंने किशोर कुमार को समझाया लेकिन किशोर जिद पर अड़े हुए थे। इधर राजेश खन्ना भी इसी जिद पर थे कि यह गाना सिर्फ किशोर कुमार ही गाएंगे, और कोई नहीं गाएगा। इसके बाद लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने किशोर कुमार को समझाया कि अगर वह इस गाने को नहीं गाएंगे तो फिल्म से गाना हटाना पड़ जाएगा। हालात को समझते हुए किशोर कुमार ने गाने को आवाज दी और गाना सुपरहिट हुआ।

यह भी पढ़ें- गुजरे जमाने की इस एक्ट्रेस के दीवाने थे शाहरुख खान, यूं किया था प्यार का इजहार

 

'बॉलीवुड रिवाइंड' के जरिए हम ऐसे ही किस्सों को आप तक पहुंचाते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Social Media

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।