'मुझे धेले भर का फर्क नहीं...' फरहाना भट्ट ने गौरव खन्ना को कहा था Undeserving Winner, अब एक्टर ने अपने जवाब से की बोलती बंद

बिग बॉस 19 को तो खत्म हुए लगभग 2 हफ्ते का वक्त बीत चुका है, लेकिन शो के कंटेस्टेंट्स के बीच अभी भी जुबानी जंग जारी है। गौरव भट्ट ने सीजन 19 की ट्रॉफी जीती थी और फरहाना भट्ट शो की फर्स्ट रनरअप रही थीं। घर से बाहर आने के बाद से लगातार फरहाना, गौरव खन्ना और उनकी जीत के बारे में बयान दे रही हैं। कुछ यूजर्स को लगता है कि फरहाना का यह बर्ताव काफी बचकाना है और वो घमंड दिखा रही हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके बेबाक अंदाज को पसंद कर रहे हैं। शो के बाद फरहाना ने एक इंस्टा लाइव भी किया था और इसमें भी उन्होंने गौरव के शो जीतने पर काफी अजीब रिएक्ट किया था। फरहाना ने गौरव को Undeserving Winner का टैग दे डाला था। अब इसे लेकर एक इंटरव्यू के दौरान गौरव ने रिएक्ट किया है और इस बात का जवाब दिया है।
फरहाना भट्ट के Undeserving Winner बुलाने पर गौरव खन्ना ने किया रिएक्ट
View this post on Instagram
गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद शो से जुड़े कई मुद्दों पर रिएक्ट किया है और गौरव खन्ना की जीत पर भी अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा था कि उनके हिसाब से गौरव शो जीतने के लायक नहीं थे। अब गौरव ने इस बात का जवाब दिया है। गौरव ने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए कहा, "मैंने फरहाना को शो के अंदर जवाब नहीं दिया...मैं ऐसा बंदा ही नहीं हूं कि मैं अल्फाजों में जवाब दूं...मेरे एक्शन मेरे शब्दों से ज्यादा जवाब देते हैं और मैं अपना काम करता रहा, मेरा काम उन 15 लोगों का खुश करना नहीं था..उनके रजिस्टर में टिकमार्क मारना नहीं था..ये शो ही वो है चाहे मैं कुछ करूं या न करूं...जीतने वाला हारने वाला ,सब जानता है..अगर जनता ने जिताया है, उन्होंने वोट्स दिए हैं, मैं पर्सनली तो नहीं जानता किसी को...फरहाना के सोचने का अपना तरीका है, मुझे धेले भर का फर्क नहीं पड़ता, मैं इतने सालों से इंडस्ट्री में इसलिए चल रहा हूं क्योंकि मैं अपने से मतलब रखता हूं।"
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 हारने के बाद भी खुली फरहाना भट्ट की किस्मत, मिला धमाकेदार ऑफर; हाथ मलते रह गए गौरव खन्ना
बिग बॉस 19 को फरहाना भट्ट सीजन कहे जाने पर भी गौरव खन्ना ने दिया जवाब
View this post on Instagram
फरहाना भट्ट इस सीजन में काफी चर्चा में रहीं। कई यूजर्स ने तो इस सीजन को फरहाना भट्ट सीजन नाम भी दे डाला। इस पर फरहाना भट्ट ने रिएक्ट किया था और कहा था कि ये सीजन उनके नाम से ही जाना जाएगा। फरहाना ने ये भी कहा था कि भले ही जीता कोई भी हो, लेकिन ये सीजन को उनका ही रहेगा। जब गौरव से ये पूछा गया तो उन्होंने कहा, "अगर उनको ऐसा लगता है, तो उनके लिए अच्छा है...बाकी मैं उनकी जगह होता तो ऐसा नहीं सोचता क्योंकि अपने नाम के सीजन में हार जाना तो और बुरी बात है...मतलब सीजन आपके नाम का था और जीत कोई और गया..."
यह भी पढ़ें- बिग बॉस 19 सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट ने सोफे पर चढ़कर मचाया हंगामा, बोल्ड डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गौरव खन्ना ने फरहाना भट्टा के सभी स्टेटमेंट्स का मुंहतोड़ जवाब दिया है। बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियों में हैं और एक-दूसरे के बारे में और शो से जुड़े मुद्दों को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Farrhana Bhatt, Gaurav Khanna
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।