Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:31 PM IST

Railway Stations Board Facts: रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर आखिर क्यों लिखी होती है समुद्र तल की ऊंचाई?

आपने भी अक्सर रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर समुद्र तल की ऊंचाई लिखा देखा होगा। आखिर आम जनता के लिए बोर्ड पर ऐसा क्यों होता है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
Updated:- 2024-11-06, 10:35 IST
image

रेलवे स्टेशन परे लगे बोर्ड को कभी ध्यान से देखा है? अगर हां, तो आपने भी देखा होगा कि बोर्ड पर नीचे की ओर समु्द्र तल से वहां की ऊंचाई के बारे में लिखा होता है। इसका रेलवे स्टेशन के पीले बोर्ड पर लिखे होने के पीछे आखिर क्या वजह है और इससे आम जनता को फायदा होता है, आइए आज हम इसी बारे में विस्तार से जानते हैं। चलिए इसके पीछे की कहानी जान लेते हैं।

रेलवे बोर्ड पर क्यों लिखी होती है ये जानकारी?

रेलवे बोर्ड पर स्टेशन के नाम के साथ इसके नीचे समुद्र तल की ऊंचाई के बारे में लिखी होती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसे आम पब्लिक पढ़ती जरूर है, लेकिन इसका उद्देश्य आम जनता को जानकारी देना नहीं होता है। असल में, ये जानकारी लोकोपायलट के लिए लिखी होती है। किसी भी जगह की ऊंचाई मापने के लिए समुद्र तल से ऊंचाई का मानक सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है। यही कारण है कि हर रेलवे स्टेशन के बोर्ड पर यह अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही लैंग्वेज में लिखा होता है।

1 (68)

इसे भी पढ़ें-  सालों पहले इस देश में लगाया गया था दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल

रेलवे स्टेशनों के बोर्ड पर समुद्र तल से ऊंचाई की जानकारी इसलिए लिखी होती है, ताकि ट्रेन चलाने वाले को पता हो कि इस जगह की ऊंचाई समुद्र तल से कितनी है। इसके बाद, अब आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहा होगा कि आखिर ट्रेन चलाने वाले को ये जानना क्यों जरूरी है। दरअसल, लोकोपायलट को इसकी जानकारी इसलिए दी जाती है, ताकि वह ऊंचाई के हिसाब से इंजन को पावर और टॉर्क जनरेट करने का कमांड दे सके। यह मूल रूप से ट्रेन चलाने वालों के लिए जरूरी डिटेल है, जिसके हिसाब से लोकोपायलट स्पीड पर नियंत्रण कर सकें।

इसे भी पढ़ें-  आपको पता है कितनी ऊंचाई तक उड़ सकता है हवाई जहज? जान लीजिए जवाब

रेलवे स्टेशन का बोर्ड पीला होने के पीछे क्या है कारण?

रेलवे स्टेशनों पर कुछ खास वजहों से पीले रंग के बोर्ड लगाया जाता है। पीले रंग की खासियत ये होती है कि यह काफी दूर से ही नजर आता है। ऐसे में, ट्रेन के स्टेशन पहुंचने से पहले ही ड्राइवर को पीले रंग का बोर्ड और उस पर लिखी चीज दिख जाती है। उन्हें यह पता चल जाता है कि आगे कोई स्टेशन है, जिन्हें उन्हें ट्रेन रोकना है या कई बार किसी स्टेशन पर स्टोपेज नहीं भी होता है।

इसे भी पढ़ें-  सजावट नहीं, इस कारण से ट्रक के पीछे लटकती है लोहे की चेन?


इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।