सालों पहले इस देश में लगाया गया था दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल

दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल से जुड़ी कुछ मुख्य बातें आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं। 
Updated:- 2024-09-13, 12:00 IST
image

ट्रैफिक सिग्नल के बिना यात्रा करना आसान नहीं होगा। आजकल हर राज्य शहर देश में आपको ट्रैफिक सिग्नल देखने को जरूर मिलेगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है आखिर ट्रैफिक सिग्नल का अविश्कार किसने किया होगा। साथ ही दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल कहां और कब लगा होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब विस्तार से देने वाले हैं। 

दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल

what to know about traffic lights

दुनिया का पहला ट्रैफिक सिग्नल 10 दिसंबर 1868 को लंदन, इंग्लैंड में लगाया गया था। इसे जॉन पीक नाइट नामक एक रेलवे इंजीनियर ने डिज़ाइन किया था। यह सिग्नल वेस्टमिंस्टर के पास ग्रेट जॉर्ज स्ट्रीट और ब्रिज स्ट्रीट के चौराहे पर लगाया गया था, जो ब्रिटिश संसद के पास था। खास बात यह है कि यह सिग्नल बिजली से नहीं बल्कि गैस से चलता था। इसमें केवल दो लाइट होती थी।हरी और लाल, हालांकि यह सिग्नल ज्यादा लंब समय तक नहीं चला और यह फट गया। 

इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल कब आया

what do you know about traffic lights

गैस सिग्नल के फेल होने के बाद अमेरिका के क्लीवलैंड में 5 अगस्त 1914 को पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट सिग्नल लगाया गया।

इसे भी पढ़ेंः Traffic Rules: ट्रैफिक सिग्नल पर लगी इन चार लाइट के बारे में कितना जानते हैं आप

भारत में कब लगा पहला ट्रैफिक लाइट

भारत में सबसे पहले 1953 में चन्नई में सबसे पहला ट्रैफ़िक लाइट लगाया गया था। चन्नई के लोगों ने इसका 10 साल तक इस्तेमाल किया। इसके बाद इसे बेंगलुरु में लगाया गया। फिर धीरेंद्र- धीरे अब यह पूरे भारत में लग चुका है। 

इसे भी पढ़ेंः जानिए आखिर क्यों इस देश में नहीं है एक भी ट्रैफिक सिग्नल

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 


Photo Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।