आपको पता है कितनी ऊंचाई तक उड़ सकता है हवाई जहज? जान लीजिए जवाब

एक समय ऐसा था जब हवाई जहाज से सफर करना हर किसी के बस की बात नहीं होती थी, लेकिन अब लोगों के लिए हवाई जहाज से सफर करना पहले से थोड़ी आसान हो गया है। अन्य ट्रांसपोर्ट के मुकाबले इसमें पैसे तो ज्यादा लगते हैं, पर यह समय की अच्छी बचत करता है। यही वजह है कि जो टिकट के लिए योग्य हैं, वो लोग हवाई जहाज से ही ट्रैवल करना पसंद करते हैं। इसके माध्यम से आप हवाओं में उड़कर सफर तो कर लेते हैं, पर क्या कभी मन में ये ख्याल नहीं आता कि आखिर यह कितनी ऊंचाई तक उड़ता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो चलिए आज हम आपको हवाई जहाज से जुड़े ऐसे सवालों के बारे में बताते हैं।
हवाई जहाज कितना ऊंचाई तक उड़ सकता है ?
हवाई जहाज की उड़ान एयरक्राफ्ट के प्रकार पर निर्भर करती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक पैसेंजर एयरक्राफ्ट 30-35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ता है। जबकि, aviex.goflexair.com के अनुसार, बोइंग से लेकि एयरबस के विभिन्न मॉडल्स तक सबकी उड़ने की क्षमता 41-43 हजार फीट तक की होती है। हालांकि, ये हवा में 30-35 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं। इसके अलावा, बात अगर प्राइवेट जेट की करें तो ज्यादातर एयरक्राफ्ट की सर्विस सीलिंग 51 हजार फीट तक की होती है और वो 45 हजार फीट तक की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं।
किस चीज पर निर्भर करती है प्लेन की उड़ान?
एक प्लेन की उड़ान आमतौर पर रूट पर निर्भर करती है। आपको बता दें कि शॉर्ट हॉल फ्लाइट्स 25-35 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ते हैं, जबकि लॉन्ग हॉल वाली फ्लाइट्स 35-40 हजार फीट तक उड़ान भरते हैं। दरअसल, इसके पीछे एक कारण यह भी है कि विमान जितना ऊंचा उड़ेगा हवा उतनी ही पतली होती चली जाएगी। इस तरह हल्के होने पर विमान के ईंधन की खपत कम होगी। इसके अतिरिक्त, अगर मिलिट्री एयरक्राफ्ट की बात की जाए तो ये 50-70 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकते हैं, जो उनके मिशन पर निर्भर करता है।
कब रिटायर होता है कोई विमान?
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश विमानों की रिटायरमेंट एज 25 साल होती है। हालांकि, बहुत अच्छी मेंटेनेंस पर फ्लाइट को कुछ और साल तक भी चलाया जा सकता है, लेकिन उसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमानों को सेवा से हटा दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक, रिटायर होने के बाद विमानों की आखिरी फ्लाइट स्टोरेज डिपो की ओर होती है, जहां इसकी धुलाई करके पुनः रिसाइकिल करने की प्रोसेस की जाती है।
इसे भी पढ़ें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik, Pixabay
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।