26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस? जानें इतिहास और महत्व

भारत इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के कोने-कोने में सेलिब्रेशन होता है। लेकिन, गणतंत्र दिवस का मुख्य आकर्षण कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर निकलने वाली परेड होती है। इस परेड में देश की एकता, संस्कृति, सैन्य बल आदि की झलक देखने को मिलती है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि आखिर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है। अगर नहीं, तो इस सवाल का जवाब हम इस आर्टिकल में लेकर आए हैं।
26 जनवरी 1950 को पूरे भारत में लागू किया गया था
बता दें कि भारत की संविधान को 26 नवंबर 1949 में स्वीकार किया गया था। वहीं भारत का संविधान को 26 जनवरी 1950 को पूरे भारत में लागू कर दिया गया था। यही वजह है कि हर साल 26 जनवरी को ही भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के लिए कैसे चुने जाते हैं मुख्य अतिथि?
26 जनवरी का दिन क्यों चुना गया
एक खास बात और बता दें- 26 जनवरी का दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 26 जनवरी 1929 को अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्ण स्वराज का नारा दिया था। इसके बाद से ही इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में चुना गया था। इस दिन को लोग काफी खास तरीके से मनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल, कॉलेज में दें ये मोटिवेशनल स्पीच, तालियों से गूंज उठेगा हॉल
संविधान कितने दिन में हुआ तैयार
पूरा संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे। यह 26 नवंबर, 1949 को पूरा हुआ था। वहीं इसे पूरे भारत में 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। हाथ से लिखे हुए संविधान पर 24 जनवरी 1950 में 284 सदस्यों ने हस्ताक्षर किए थे। इसमें करीब 15 महिलाएं भी शामिल थीं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
- गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
- यह एक राष्ट्रीय पर्व है, इस दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। संविधान लागू होने के साथ ही हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना था। यही वजह है कि इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
- 26 जनवरी 2025 के लिए मुख्य अतिथि कौन हैं?
- इस साल गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।