Hug Day 2023: क्यों मनाया जाता है हग डे ?

वैलेंटाइन वीक में आने वाला हर एक दिन कपल के लिए काफी खास होता है। ऐसे में इस दिन को हम काफी खास तरीके से भी मनाते हैं। वैलेंटाइन वीक का छठा दिन यानी 12 फरवरी को विश्व भर में हग डे के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन लोग अपने प्यार करने वाले को गले मिलते हैं।
हग डे का इतिहास
ये दिन सभी प्रेमियों और मैरिड कपल के लिए काफी खास होता है। अगर आप भी किसी से प्यार करती हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं तो आप उसे इस दिन पर हग करके प्रपोज कर सकते हैं। आप चाहे तो प्यार से उन्हें झप्पी भी दें सकती हैं। ऐसे में आपकी पार्टनर काफी ज्यादा खुश हो जाएंगी। वैलेंटाइन वीक का छठा दिन यानी 12 फ़रवरी को विश्व भर में हग डे के रूप में मनाया जाता है। दोस्तों किसी को हग करना या गले लगाना का सीधा अर्थ है कि आप अपने प्यार को जताने की कोशिश कर रहे है।
इसे भी पढ़ें: 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं वैलेंटाइन डे, जानें पूरी कहानी
हग डे क्यों मनाते हैं
आज कल के जमाने में किसी को भी गले लगाना काफी आम बात हो गई है। वहीं बात फरवरी के वैलेंटाइन डे कि करें तो यह काफी स्पेशल होते हैं। अगर आप किसी रिलेशनशिप में नहीं है तो ऐसे में आप अपने करीबी दोस्तों को भी गले लगा कर इस दिन को काफी खास बना सकती हैं। हग डे काफी लंबे समय से मनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: हग डे के दिन अपने पार्टनर को इन खूबसूरत संदेशों से दीजिए जादू की झप्पी
चाहने वालो को गले लगाकर उनका विश्वास जीत सकती है
इस दिन आप अपने चाहने वालो को गले लगाते है तो उनका आप के प्रति विश्वास और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे आपका रिश्ता पहले से भी ज्यादा मजबूत हो जाता है। ऐसे में आप चाहे तो अपनी पार्टनर को और भी खुश करने के लिए आप उन्हें कोई तोहफा भी दें सकती हैं। ऐसे में वह और भी ज्यादा खुश हो जाएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।