कुछ भी छूते ही लगता है करंट, वजह जान याद आ जाएगा फिजिक्स का चैप्टर

ऑफिस हो या घर कई बार अचानक किसी व्यक्ति या वस्तु के छूते ही झन्नाटेदार करंट लगता है या फिर सुई जैसी चुभन महसूस होती है। यह स्थिति सर्दी वाले मौसम में ज्यादा देखने व सुनने को मिलती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। वहां पर तो कोई भी इलेक्ट्रिकल अप्लायंस भी नहीं होता जिसकी वजह से यह स्थिति पैदा होती है। इस आर्टिकल में आज हम आपको इसके पीछे के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं।
आखिर क्यों लगता है करंट
पृथ्वी पर मौजूद जब किसी चीज में इलेक्ट्रॉन्स की संख्या बढ़ती है तो उस पर निगेटिव चार्ज भी बढ़ता है। इस स्थिति में माइनस इलेक्ट्रॉन किसी सामान व व्यक्ति में मौजूद पॉजीटिव इलेक्ट्रॉन को अपनी ओर खींचने का काम करता है। ऐसे में जब हम किसी भी चीज को छूते हैं तो करंट जैसा फील होता है। इस दौरान उत्पन्न होने वाली ऊर्जा को स्टेटिक एनर्जी कहते हैं। (इस हैक्स से कर सकते हैं बिजली के बिल में बचत)
इसे भी पढ़ें- बिजली के प्लग में तीसरा पिन क्यों होता है बड़ा? जानिए इसके पीछे की वजह
जानिए फिजिक्स का गणित
धरती पर मौजूद हर एक वस्तु परमाणु से मिलकर बनी हुई है, जिसमें इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन होते हैं। इन तीनों का नाम सुनते ही दसवीं और बारहवीं में मौजूद भौतिक विज्ञान विषय की याद तो जरूर आ गया होगा। बता दें कि करंट लगने के पीछे की वजह भी इस विषय से जुड़ा हुआ है। हमारे शरीर में इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन मौजूद होते हैं। इलेक्ट्रॉन में नेगेटिव चार्ज (-VE)होता है। वहीं प्रोट्रॉन में पॉजिटिव चार्ज(+VE ) होता है। ज्यादातर समय हमारे बॉडी में इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन बराबर होते हैं।लेकिन कभी-कभी ये एटम डिसबैलेंस हो जाते हैं। इस सिचुएशन में शरीर में मौजूद इलेक्ट्रॉन्स एटम में बदलाव होने लगते हैं। ( सोलर पैनल पाएं मुफ्त में बिजली)
इसे भी पढ़ें- जानिए कितने दिन में मिलता है बिजली का नया कनेक्शन, पहली बार में देना होगा इतना चार्ज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।